Dhurandhar The Revenge Bade Sahab: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के बाद से यह सवाल बना हुआ था कि बड़े साब कौन हैं? ‘धुरंधर 2’ ने इस राज से पर्दा उठा दिया है। खास बात यह है कि इस रोल केलिए लगाए जा रहे कयासों को मेकर्स ने धता साबित कर दिया है।
Dhurandhar: The Revenge के पहले पार्ट के बाद से ही ‘बड़े साहब’ का नाम चर्चा में था। रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मज़ारी की डायरी में इस नाम के साथ सवालिया निशान ने फैंस की क्योरोसिटी और बढ़ा दी थी। पहले पार्ट की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार इस किरदार को लेकर थ्योरी और गेसवर्क चलते रहे।
25
चर्चा में थे सलमान खान और इमरान हाशमी के नाम
'धुरंधर : द रिवेंज' की रिलीज से पहले तक ये कयास लगाए जा रहे थे कि 'बड़े साहब' के रोल में कोई बड़ा सुपरस्टार कैमियो कर सकता है, जिसमें सलमान खान और इमरान हाशमी के नाम सबसे आगे थे। लेकिन फिल्म के पेड प्रीव्यू के बाद इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया।
फिल्म में ‘बड़े साहब’ सिर्फ एक सपोर्टिंग कैरेक्टर नहीं, बल्कि कहानी का मुख्य विलेन और मास्टरमाइंड है। यह किरदार हमजा की पूरी जर्नी को प्रभावित करता है और कहानी के कई बड़े ट्विस्ट इसी से जुड़े हैं। यह किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का है, जो बूढ़ा हो चुका है। लेकिन बेड पर ऑक्सीजन के सहारे जिंदगी जीने के बावजूद आतंक के सभी आकाओं की लगाम उसके हाथ में है।
45
'धुरंधर : द रिवेंज' में किसने निभाया बड़े साहब का किरदार?
'धुरंधर : द रिवेंज' में ‘बड़े साहब’ का किरदार दिग्गज एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है, जो एक अनुभवी थिएटर आर्टिस्ट और स्क्रीन एक्टर हैं। यह कास्टिंग चौंकाने वाली जरूर है, लेकिन फिल्म के टोन और किरदार की गहराई को देखते हुए इसे एक सोच-समझकर लिया गया फैसला माना जा रहा है।
कौन हैं 'धुरंधर 2' में बड़े साहब का रोल करने वाले दानिश इकबाल?
दानिश इकबाल ने दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (NSD) से एक्टिंग में पोस्टग्रैजुएशन डिप्लोमा किया है और लंदन के Central School of Speech and Drama से क्लासिकल एक्टिंग में मास्टर्स किया है। वे ‘महारानी 2’ में दिलशाद मिर्जा के रोल से चर्चा में आए थे और ‘अरण्यक’, ‘फराज’, ‘आखिरी सच’ और ‘भक्षक’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।