Published : Mar 19, 2026, 04:15 PM ISTUpdated : Mar 20, 2026, 09:44 AM IST
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत मिली है। आलम यह है कि यह 2026 ही नहीं, बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनने की ओर आगे बढ़ रही है। जानिए Dhurandhar 2 Day 1 Collection Report...
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर : द रिवेंज' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 99.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही यह 2026 की ही नहीं, अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन गई है। इसने सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो अभी तक इस साल की सबसे बड़ी ओपनर थी। वहीं ‘जवान’ को पीछे खिसकाते हुए यह अभी तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन गई है।
26
कितना था 'बॉर्डर 2' का पहले दिन का कलेक्शन
सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि 'धुरंधर 2' दोपहर 3 बजे तक ही इस आंकड़े को पीछे छोड़ चुकी है। माना जा रहा है कि फाइनल आंकड़ा आने तक कमाई 'बॉर्डर 2' के मुकाबले दोगुना हो सकती है।
शाहरुख़ खान स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ 2023 में रिलीज हुई थी। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले यह फिल्म नं. 1 थी, लेकिन अब सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्मों में यह दूसरे पायदान पर पहंच गई है।
46
'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ
स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर 2' भारत में लगभग 142.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। यह सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई है। अगर सभी भाषाओं को मिलाकर देखें तो इस फिल्म ने 145.55 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ओपनिंग डे से पहले 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा गया था। इस दौरान 12,292 रखे गए थे। इनसे इस फिल्म कीई कमाई लगभग 43 करोड़ रुपए रही थी।
56
वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी 'धुरंधर 2 : द रिवेंज'
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का पहले दिन भारत में ग्रॉस कलेक्शन 172.63 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 64 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस हिसाब से देखें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 236.63 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
66
'धुरंधर : द रिवेंज' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग
अगर एडवांस बुकिंग की बात करें तो 'धुरंधर : द रिवेंज' ने इससे लगभग 40.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा ब्लॉक सीट्स के साथ है। बताया जा रहा है कि पहले दिन के लिए इस फिल्म के लगभग 9.50 लाख से ज्यादा टिकट बिके। टिकटों की यह बुकिंग 17000 से ज्यादा शोज के लिए हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।