सरके चुनर तेरी सरके...किस फिल्म में है ये अश्लील गाना- जानें कब रिलीज होगी ये मूवी

Published : Mar 19, 2026, 03:21 PM IST

सरके चुनर तेरी सरके…गाने की इस वक्त हर तरफ चर्चा हो रही है। इस गाने को लेकर इतना ज्यादा बवाल मचा हुआ है कि इसे बैन करने करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसपर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। इसी बीच आपको बताते हैं कि आखिर ये गाना किस फिल्म का है।

PREV
16
किस फिल्म में है गाना सरके चुनर तेरी सरके..?

गाना सरके चुनर तेरी सरके… सबसे ज्यादा विवादों में बना हुआ है। हर कोई इसकी आलोचना कर रहा है। अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये अश्लील गाना किस फिल्म का है। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल…

26
फिल्म केडी द डेविल

अश्लील गाना सरके चुनर तेरी सरके.. अपकमिंग कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल का है। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रेम ने किया है और निर्माण वेंकट के नारायण ने। मूवी को केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है।

ये भी पढ़ें... सरके चुनर तेरी सरके...कौन है इस अश्लील गाने की सिंगर?

36
फिल्म केडी द डेविल की स्टार कास्ट

फिल्म केडी द डेविल में ध्रुव सरजा लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाइया, जिस्सू सेनगुप्ता और नोरा फतेही भी हैं। फिल्म में संगीत अर्जुन जन्या ने दिया है, जबकि सिनेमेट्रोग्राफी विलियम डेविड की है।

46
कब रिलीज होगी फिल्म केडी डेविल?

डायरेक्टर प्रेम की कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म केडी डेविल 30 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई। इसका मुहूर्त शॉर्ट 2022 में लिया गया था। वहीं, इसके टाइटल की घोषणा 2024 में की गई थी। फिल्म को कन्नड़ के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।

56
कितना है फिल्म केडी डेविल का बजट?

फिल्म केडी डेविल को डायरेक्टर प्रेम ने 20 से 30 करोड़ के बजट में तैयार किया है। कुछ महीने पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें ध्रुवा सरजा और संजय दत्त का खौफनाक रूप देखने को मिला था। टीजर में शिल्पा शेट्टी भी अदाएं दिखाती नजर आई थी।

66
विवादों में गाना सरके चुनर तेरी सरके

फिल्म केडी डेविल का गाना सरके चुनर तेरी सरके विवादों में फंस गया है। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने इसके हिंदी और कन्नड़ वर्जन को यूट्यूब से डिलीट कर दिया है। मेकर्स इस गाने को दोबारा नए लिरिक्स के साथ तैयार करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस गाने में संजय दत्त और नोरा फतेही नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें... नोरा फतेही का 'सरके चुनर' तो कुछ नहीं, 90's के ये 10 डबल मीनिंग गाने सुन लिए तो उड़ जाएंगे होश

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories