सरके चुनर तेरी सरके...कौन है इस अश्लील गाने की सिंगर?

Published : Mar 19, 2026, 01:20 PM IST

नोरा फतेही-संजय दत्त का अश्लील गाना सरके चुनर तेरी सरके… इन दिनों विवादों में बना हुआ है। केंद्र सरकार ने ऑफिशियली इस गाने पर बैन लगाने का ऐलान कर दिया है। इसी बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर इस अश्लील गाने की सिंगर कौन हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में…

PREV
15
अश्लील गाना सरके चुनर तेरी सरके

नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया फिल्म केडी डेविल का अश्लील गाना सरके चुनर तेरी सरके… इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। इस गाने को खूब क्रिटिसाइज भी किया जा रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इस गाने की सिंगर कौन है?

25
किसने गाया अश्लील गाना सरके चुनर तेरी सरके?

इस वक्त अश्लील गाना सरके चुनर तेरी सरके.. को लेकर बवाल मचा हुआ है। आपको बता दें कि इस गाने को साउथ की पॉपुलर सिंगर मांगली ने गाया है। मंगली 31 साल की हैं और एक इंडियन सिंगर के साथ-साथ वे टेलीविजन प्रेजेंटेटर भी हैं। अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है।

ये भी पढ़ें... नोरा फतेही का 'सरके चुनर' तो कुछ नहीं, 90's के ये 10 डबल मीनिंग गाने सुन लिए तो उड़ जाएंगे होश

35
किन भाषाओं में गाने गाती हैं मांगली

आपको बता दें कि मंगली तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में गाती हैं और अपने सांस्कृतिक गीतों के लिए जानी जाती हैं। सरके चुनर तेरी सरके… उनका पहला हिंदी गाना है। उन्हें दो एसआईआईएमए पुरस्कार और एक आईआईएफए उत्सवम पुरस्कार मिल चुके हैं।

45
क्या है मांगली का असली नाम?

फेमस सिंगर मांगली का असली नाम सत्यवती राठौड़ है। उन्होंने तेलुगु, कन्नड़, तमिल के साथ हिंदी में गाने गाए हैं। मंगली की छोटी बहन है इंद्रावती चौहान, जो फिल्म पुष्पा: द राइज़ के हिट गाने ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा… को गाने के बाद मशहूर हुईं। इस गाने का कन्नड़ वर्जन मांगली ने गाया था। 

55
एक गाने की कितनी फीस लेती हैं मांगली?

मांगली की फीस की बात करें तो शुरुआती दौर में वे एक गाने के लिए 10 से 20 हजार रुपए तक लेती थीं। 'बथुकम्मा', 'बोनालु' गीतों और 'कन्ने अथिरींदी' जैसे हिट गानों के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी। अब वे एक गाने का 3 से 4 लाख रुपए चार्ज करती हैं। वहीं, लाइव परफॉरमेंस, शादियों या कॉरपोरेट कार्यक्रमों में गाने की फीस इससे ज्यादा होती है।

ये भी पढ़ें... Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही के साथ कैसे हुआ 'खेला', 1 भरोसा पड़ गया भारी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories