Published : Mar 21, 2026, 05:16 PM ISTUpdated : Mar 22, 2026, 08:26 AM IST
Dhurandhar The Revenge Box office पर हर दिन नया इतिहास रच रही है। आलम यह है कि तीसरे दिन इस फिल्म ने अभी तक की सबसे बड़ी कमाई कर डाली। सिर्फ भारत ही नहीं, वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म धूम मचा रही है और तेजी से 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, रिलीज के बाद पहले शनिवार को भारत में 'धुरंधर : द रिवेंज' ने लगभग 113 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह एक ही दिन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
25
सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट में कर रही 'धुरंधर : द रिवेंज'
'धुरंधर : द रिवेंज' की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट से हो रही है। वहीं इसका तेलुगु वर्जन दूसरे स्थान पर चल रहा है। तीसरे दिन यानी रिलीज के बाद पहले शनिवार को इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 105 करोड़ रुपए, तेलुगु वर्जन ने 5 करोड़ रुपए और तमिल वर्जन ने 2.95 करोड़ रुपए कमाए। वहीं इस फिल्म के मलयालम वर्जन ने 4 लाख रुपए और कन्नड़ वर्जन ने 1 लाख रुपए का कलेक्शन का कलेक्शन शनिवार को किया है।
Dhurandhar 2 पहले पार्ट के मुकाबले दो गुने से ज्यादा कमा रही
अगर तीन दिन का रिकॉर्ड देखें तो 'धुरंधर 2' इसके पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' के मुकाबले लगभग दोगुने से भी ज्यादा कमाई कर रही है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने पहले दिन (शुक्रवार) लगभग 33.60 करोड़ रुपए, दूसरे दिन (शनिवार) करीब 38.40 करोड़ रुपए और तीसरे दिन (रविवार) लगभग 51.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह फिल्म का तीन दिन यानी पहले वीकेंड का कलेक्शन 123.6 करोड़ रुपए हो गया था।
45
Dhurandhar The Revenge तीन दिन में कितनी कमाई कर चुकी
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर : द रिवेंज' ने शुरुआती तीन दिन (गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) में लगभग 296.27 करोड़ रुपए कमा चुकी है। अगर इसमें प्रीमियर (बुधवार) के आंकड़े (43 करोड़ रुपए) को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 339 करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाता है।
सिर्फ भारत ही नहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई कर रही है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन जहां लगभग 404.54 करोड़ रुपए हो गया है तो वहीं विदेशों में इसने तकरीबन 96.50 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई कर ली है। इस तरह वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई लगभग 501.04 करोड़ रुपए हो गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।