रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' को लेकर चर्चा में हैं। 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू और 19 मार्च को इसकी रिलीज है। फिल्म में रणवीर सिंह की हीरोइन सारा अर्जुन हैं। क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह के डेब्यू के समय सारा अर्जुन कितने साल की थीं?
'धुरंधर' और अब 'धुरंधर : द रिवेंज' में सारा अर्जुन को रणवीर सिंह के साथ रोमांस करते देखा जाएगा। पहले पार्ट में हमजा अली (रणवीर सिंह) और यालिना जमाली (सारा अर्जुन) की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। जबकि सारा अर्जुन रणवीर सिंह से 20 साल छोटी हैं।
25
कितनी है रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की उम्र?
रणवीर सिंह अभी 40 साल के हैं। 6 जुलाई 1985 को उनका जन्म मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। यानी इस साल जुलाई में वे 41 साल के हो जाएंगे। बात सारा अर्जुन की करें तो वे अभी 20 साल की हैं। उनका जन्म 18 जून 2005 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। इस साल जून में वे अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।
रणवीर सिंह की पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' 2010 में रिलीज हुई थी। उस वक्त सारा अर्जुन की उम्र महज 5 साल थी। हालांकि, रणवीर के डेब्यू के एक साल बाद ही 2011 में उन्होंने पहली बार फिल्म '404 : एरर नॉट फाउंड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इस फिल्म में उन्हें बेबी सारा नाम से क्रेडिट दिया गया था। फिल्म में वे निशिकांत कामत की बेटी के रूल में नज़र आई थीं।
45
100 से ज्यादा विज्ञापनों में नज़र आ चुकीं सारा अर्जुन
सारा अर्जुन उस वक्त महज डेढ़ साल की थीं, जब उन्होंने अपना पहला कमर्शियल शूट किया था। यह रोल उन्हें पैरेंट्स के साथ एक मॉल में स्पॉट किए जाने के बाद मिला था। तब से सारा लगातार कमर्शियल कर रही हैं और अब तक 100 से ज्यादा विज्ञापनों में नज़र आ चुकी हैं। इनमें मैकडॉनल्ड्स भी शामिल है। बता दें कि सारा अर्जुन दिग्गज एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं, जो भोपाल के रहने वाले हैं।
सारा अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इमरान हाशमी-हुमा कुरैशी स्टारर 'एक थी डायन' (2013), सलमान खान स्टारर 'जय हो' (2014), इरफ़ान खान-ऐश्वर्या राय स्टारर 'जज्बा', संजय दत्त स्टारर 'तुलसीदास जूनियर' और विक्रम, रवि मोहन और ऐश्वर्या राय स्टारर 'पोन्नियिन सेल्वन' (दोनों पार्ट्स) जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। 'धुरंधर' बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।