Dhurandhar The Revenge Movie Review: पैसा वसूल या टाइम वेस्ट! कैसी है रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'?

Published : Mar 19, 2026, 07:56 AM IST

‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ एक जासूसी फिल्म नहीं, बल्कि बदले की आग में जलते एक इंसान की खतरनाक कहानी है। रणवीर सिंह का डार्क अवतार, आदित्य धर का आक्रामक निर्देशन और रियलिटी से टकराती कहानी इसे बेहद पावरफुल बनाती है।

PREV
15
धुरंधर: द रिवेंज की कहानी

Dhurandhar: The Revenge की कहानी जसकीरत सिंह रांगी उर्फ हमजा अली मज़ारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक देशभक्त और आदर्शवादी सोल्जर बनने का सपना देखता है, लेकिन हालातों से लड़ते हुए अपनी पहचान बदलकर दुश्मनों के बीच खौफ का दूसरा नाम बन जाता है। फिल्म वहीं से शुरू होती है जहां पिछला पार्ट खत्म हुआ था, लेकिन इस बार फोकस सिर्फ मिशन पर नहीं, बल्कि उसके पीछे के इंसान पर है। कहानी 6 चैप्टर्स में आगे बढ़ती है, जहां हर अध्याय के साथ हमजा का किरदार और ज्यादा जटिल, खतरनाक और भावनात्मक रूप से टूटता हुआ नजर आता है। फिल्म जासूसी, गैंग वॉर और आतंकी नेटवर्क को जोड़ते हुए एक ऐसी दुनिया दिखाती है, जो फिक्शन होते हुए भी रियलिटी के बेहद करीब लगती है।

25
'धुरंधर : द रिवेंज' की स्टार कास्ट और परफॉर्मेंस

रणवीर सिंह इस फिल्म की जान हैं, जो जसकीरत और हमजा के दो अलग-अलग रूपों को शानदार तरीके से जीते हैं। उनका शांत, इमोशनल पहलू जहां दिल को छूता है, वहीं उनका हिंसक और बेकाबू अवतार डर पैदा करता है।संजय दत्त अपने दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ हर सीन में वजन जोड़ते हैं और उनका एसपी चौधरी असलम का किरदार फिल्म को गहराई देता है। ISI के मेजर इकबाल के रोल में अर्जुन रामपाल का कंट्रोल्ड और मेनसिंग अंदाज कहानी में एक अलग टेंशन बनाए रखता है, जबकि पॉलिटिशियनजमील जमाली बने राकेश बेदी अपने इमोशनल टच से सरप्राइज करते हैं। सारा अर्जुन एक बार फिर अपने किरदार में फिट बैठी हैं। कुल मिलाकर आर. माधवन, मानव कौल समेत हर एक्टर को इस बार पूरा स्पेस मिला है और कोई भी किरदार अधूरा नहीं लगता।

यह भी पढ़ें : Ranveer Singh ने जब डेब्यू किया, तब सिर्फ 5 साल की थी यह हीरोइन, अब कर रही उनके साथ रोमांस

35
'धुरंधर : द रिवेंज' में आदित्य धर का निर्देशन

आदित्य धर ने 'धुरंधर : द रिवेंज' में अपने निर्देशन को एक नए लेवल पर पहुंचाया है। उनका स्टोरीटेलिंग स्टाइल आक्रामक और बिना किसी झिझक के आगे बढ़ता है, जहां हर सीन का एक स्पष्ट उद्देश्य नजर आता है। फिल्म में कैमरा वर्क शानदार है—कहीं क्लोज-अप्स के जरिए इमोशन को उभारा गया है, तो कहीं बड़े एक्शन सीक्वेंस में स्केल दिखाया गया है। एडिटिंग फिल्म की लंबाई के बावजूद इसे कसकर रखती है और बैकग्राउंड स्कोर हर सीन में तनाव बनाए रखता है। टेक्निकली यह फिल्म काफी मजबूत है और एक इंटरनेशनल क्वालिटी का फील देती है।

45
'धुरंधर : द रिवेंज' का म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक इसकी गंभीरता को बैलेंस करने का काम करता है। 'आरी आरी' जैसे गाने ना सिर्फ नॉस्टैल्जिया लाते हैं, बल्कि कहानी में एक अलग एनर्जी भी जोड़ते हैं। इन ट्रैक्स का इस्तेमाल बहुत स्मार्ट तरीके से किया गया है, जिससे फिल्म कहीं भी ज्यादा भारी या बोझिल नहीं लगती। बैकग्राउंड स्कोर भी काफी प्रभावी है, जो हर एक्शन और इमोशनल सीन को और ज्यादा इंटेंस बनाता है।

यह भी पढ़ें : Top 10 Spy Thriller Movies में No. 1 बनी 'धुरंधर : रिवेंज', ओपनिंग में हर जासूसी फिल्म को पछाड़ा!

55
'धुरंधर : द रिवेंज' क्यों देखें और क्या ना देखें

अगर आप दमदार एक्शन, इमोशनल गहराई और देशभक्ति के साथ एक इंटेंस कहानी देखना चाहते हैं, तो Dhurandhar: The Revenge आपके लिए परफेक्ट फिल्म है। रणवीर सिंह की शानदार परफॉर्मेंस, मजबूत निर्देशन और चौंकाने वाला क्लाइमैक्स इसे देखने लायक बनाते हैं। हालांकि, फिल्म में काफी ज्यादा वायलेंस है और पॉलिटिकल रेफरेंस भी खुले तौर पर दिखाए गए हैं, जो हर दर्शक को पसंद आएं यह जरूरी नहीं। साथ ही, कुछ हिस्से थोड़े स्लो और भारी महसूस हो सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह एक पावरफुल और यादगार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है। हमारी ओर से इस फिल्म को 5 में से 4.5 स्टार।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories