रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का मार्केट में सबसे ज्यादा बज बना हुआ है। फैन्स इसका पेड प्रीव्यू देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पेड प्रीव्यू के शो टाइम की डिटेल सामने आई है। इतना ही नहीं इस शो से पहले फिल्म को जोरदार झटका भी लगा है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए क्रेजी नजर आ रहा है। इसी बीच फिल्म के पेड प्रीव्यू शो का टाइम रिवील किया गया है।
26
कितने बजे होगा धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू शो
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू शो का टाइम शाम 5 बजे से बाद रखा गया है। बताया जा रहा है कि ये शो करीब 5.15- 5.30 बजे शुरू हो सकते हैं और रात 11.45 बजे तक इसके शोज चलने की उम्मीद है।
खबरों की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 के तमिल और तेलुगु राज्यों के पेड प्रीव्यू शोज कैंसिल कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि तमिल और तेलुगु डब वर्जन समय पर तैयार नहीं हो पाए और सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचाए जा सके, इसलिए शोज कैसिंल किए है। हालांकि, सिनेमाघरों ने पुष्टि की है कि वे इसकी जगह हिंदी वर्जन दिखाएंगे।
46
क्या होता है पेड प्रीव्यू शो?
बता दें कि पेड प्रीव्यू किसी फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट से पहले आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग होती हैं। धुरंधर 2 के लिए ये शो आम जनता के लिए खुले हैं और दर्शक नियमित स्क्रीनिंग की तरह ही टिकट बुक कर इसे देख सकते हैं, लेकिन टिकट की कीमत में अंतर होता है। जहां एक सामान्य टिकट की कीमत 200 से 400 रुपए के बीच होती है, वहीं पेड प्रीव्यू टिकट 800 रुपए तक हो सकती है। धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के लिए 2200 से 3100 रुपए तक टिकट बिकी हैं।
56
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग
बता दें कि धुरंधर 2 के अब तक 17.11 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और फिल्म 86.80 करोड़ की कमाई कर चुकी है। पहले दिन की कमाई 29.29 करोड़ रही, जो ब्लॉक बुकिंग सहित 38.77 करोड़ तक पहुंच गई। वहीं, पेड प्रीव्यू से 42.71 करोड़ (ब्लॉक बुकिंग सीटों सहित 47.91 करोड़) है।
66
धुरंधर 2 के बारे में
डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर 2 साल 2025 में आई फिल्म धुरंंधर का सीक्वल है। 19 मार्च को रिलीज हो रही धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं। फिल्म में यामी गौतम कैमियो रोल में नजर आएंगी। वहीं, अक्षय खन्ना को फ्लैशबैक में दिखाया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।