Dhurandhar The Revenge Box Office: पेड प्रीव्यू में 'धुरंधर 2' की आंधी, 10 लाख टिकट बिके! जानिए कमाई

Published : Mar 18, 2026, 08:59 AM IST

Dhurandhar The Revenge Paid Previews पर सबकी नज़र है, जिसने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। 18 मार्च की शाम 5 बजे से शुरू होने जा रहे इन शोज के लिए लगभग 10 लाख टिकट बिक चुके हैं। पढ़ें धुरंधर पेड प्रीव्यूज कलेक्शन रिपोर्ट...

PREV
15
'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यूज की एडवांस बुकिंग

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 17 -18 मार्च की दरमियानी रात तक 'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यूज के लिए लगभग 47.91 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कमाई का यह आंकड़ा ब्लॉक सीट के साथ है।

25
बिना ब्लॉक सीट'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यूज का कलेक्शन?

बिना ब्लॉक सीट के फिल्म के'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग लगभग 42.71 करोड़ रुपए की हुई है। इसमें सबसे ज़्यादा कमाई हिंदी वर्जन ने की है, जबकि सबसे कम कमाई मलयालम वर्जन की रही है। वर्जनवाइज धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग इस प्रकार है:-

हिंदी (2D+डॉल्बी सिने) : 404544466.48 रुपए

तेलुगु : 12788700.29 रुपए

तमिल : 8002645.27 रुपए

कन्नड़ : 898460 रुपए

मलयालम : 868519.2 रुपए

यह भी पढ़ें : Top 5 फ़िल्में जिनकी एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा, क्या 'धुरंधर 2' तोड़ पाएगी इनका रिकॉर्ड?

35
'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू के लिए कितने टिकट बिके?

अगर इसी रिपोर्ट की मानें तो आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यूज के लिए देशभर में लगभग 990500 टिकट बिके हैं। टिकटों की यह बिक्री पूरे देश में 12422 शोज में ऑनलाइन हुई है।

45
भारत में 'धुरंधर 2' के किस वर्जन के कितने टिकट बिके?

वर्जन : बिके टिकटों की संख्या

हिंदी : 862679

तेलुगु : 71527

तमिल : 50032

मलयालम : 3848

कन्नड़ : 2114

यह भी पढ़ें : 'हिंदू बहुत डरपोंक कौम है...' बोलकर फंसा धुरंधर एक्टर, क्यों कहना पड़ा- मैं पाकिस्तानी नहीं हूं

55
'धुरंधर 2' का टोटल प्री-सेल्स बिजनेस कितना हुआ?

अगर 'धुरंधर 2' के टोटल प्री-सेल्स बिजनेस की बात करें तो यह दुनियाभर में 155 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। इसमें से ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 75 करोड़ रुपए से ज्यादा (पहले वीकेंड के लिए) बटोरे हैं, जबकि 29 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई पहले दिन (19 मार्च) के शोज के लिए हुई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories