Dhurandhar 2 vs Toxic: 10 CR दर्शक पहुंचेगे सिनेमाघर? 19 मार्च को होगा सबसे बड़ा क्लेश

Published : Feb 23, 2026, 03:37 PM ISTUpdated : Feb 23, 2026, 03:51 PM IST

19 मार्च 2026 को Dhurandhar: The Revenge और Toxic: A Fairy Tale for Adults की टक्कर से 10 करोड़ दर्शकों के सिनेमाघरों तक पहुंचने का अनुमान है। रणवीर सिंह और यश स्टारर ये मेगा रिलीज भारतीय बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा सिनेमाई क्लेश बन सकती है।

PREV
17

भारत में पहले भी बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिली है। दो साल पहले ही 'डंकी' और 'सलार' एक साथ रिलीज हुई थीं। 2001 में 'लगान' और 'गदर' की ज़बरदस्त टक्कर हुई थी। हर साल  दिवाली और क्रिसमस के मौके पर दो बड़ी फिंल्में  दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए होड़ लगाती दिखती हैं। 

27

अब 19 मार्च, 2026 को दो बड़ी फिल्में - 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर एडल्ट्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, इस दि एक रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। दर्शक दो बड़े स्टार की धांसू मूवी का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

37

धुरंधर 2 बनाम टॉक्सिक

धुरंधर: द रिवेंज 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी। इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और कई लोगों का मानना ​​है कि यह प्रीक्वल को भी पीछे छोड़ देगी।

47

दूसरी ओर, टॉक्सिक में यश केजीएफ फ्रैंचाइज़ी के बाद पहली बार लीड रोल में हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये कमाए थे। अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में यश के अलावा पांच एक्ट्रेस हैं, जो इसकी पॉप्युलैरिटी को और बढ़ाती हैं।

57

धुरंधर 2 और टॉक्सि दोनों ही फिल्में अपनी रिलीज डेट बदलने को तैयार नहीं हैं, जिससे एक बड़े मुकाबले की संभावना बन गई है। यह शायद पहली बार है कि 1000 करोड़ रुपये कमाने का दावा करने वाली दो फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं।

67

इंडस्ट्री पंडितों और PROCAT सिनेमा मेजरमेंट इंस्ट्रूमेंट के मुताबिक, अगर ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल होती हैं, तो सिनेमाघरों में कुल 10 करोड़ दर्शक आएंगे। यह अनुमान फैक्ट से परे भी नहीं है, क्योंकि धुरंधर और केजीएफ चैप्टर 2 - दोनों लीड एक्टर्स की पिछली रिलीज़ - ने भारत में 4 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा दर्ज किया था।

77

अगर यह आंकड़ा सच होता है, तो धुरंधर और टॉक्सिक की जोड़ी दर्शकों की संख्या के मामले में बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ते हुए 21वीं सदी की सबसे बड़ी भारतीय सिनेमाई घटना बन जाएगी। जो दर्शकों के फिल्मों के लिए दीवानगी को दिखाती है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories