- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 में 'बड़े साब' पर सस्पेंस खत्म, रणवीर सिंह की फिल्म में इस एक्टर की सरप्राइज एंट्री
Dhurandhar 2 में 'बड़े साब' पर सस्पेंस खत्म, रणवीर सिंह की फिल्म में इस एक्टर की सरप्राइज एंट्री
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के बाद अब इसके सीक्वल यानी धुरंधर 2 की रिलीज का फैन्स इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म से जुड़े अपडेट्स सामने आते रहते हैं। इसी बीच फिल्म में बड़े साब का रोल कौन कर रहा है, इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

रणवीर सिह की फिल्म धुरंधर 2
दिसंबर 2025 में आई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था। फिल्म की कमाई देख कईयों को जोरदार झटका लगा था। अब इसी फिल्म का सीक्वल धुरंधर 2 का इंतजार है।
धुरंधर 2 को लेकर चर्चा जोरों पर
धुरंधर 2 की रिलीज में अब एक महीना भी नहीं बचा है। ऐसे में इसके पार्ट 2 को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि फिल्म में बड़े साब का किरदार कौन निभा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले इस नाम की चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें... OTT पर फरवरी के आखिरी वीक में धमाका, 10 फिल्में-वेब सीरीज से होगा फुल एंटरटेनमेंट
धुरंधर 2 में पता चलेगा बड़े साब कौन?
रणवीर सिंह की धुरंधर में बड़े साब का सिर्फ नाम सुनने को मिला था। हालांकि, इस किरदार में कौन है, ये खुलासा इसके सीक्वल में होगा। इसी बीच फैन्स बड़े साब की आइडेंटी को लेकर डिफरेंट नाम ले रहे हैं।
धुरंधर 2 में इमरान हाशमी?
Letterboxd की मानें तो बड़े साब दाऊद इब्राहिम का किरदार नहीं होगा। अफवाहों के बीच बताया जा रहा है कि इमरान हाशमी का नाम धुरंधर 2 की कास्टिंग लिस्ट में हैं। कहा जा रहा है कि इमरान बड़े साब के रोल में हो सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म धुरंधर 2
फिल्म धुरंधर 2 अगले महीने यानी 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी के साथ-साथ कई नए चेहरे भी नजर आएंगे। इनमें राज ज़ुत्शी भी शामिल हैं, जिनके पाकिस्तानी जनरल की भूमिका निभाने की अफवाह है। साथ ही यामी गौतम भी कैमियो रोल में नजर आएंगी।
धुरंधर 2 की कहानी लीक
धुरंधर 2 को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी बीच फिल्म की कहानी का भी खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि धुरंधर 2 में रहमान डकैत की मौत के बाद हमजा अली मजारी उर्फ जसकिरत सिंह रंगी के शेर-ए-बलूच बनने की कहानी दिखाई जाएगी। 'ब्लीड पाकिस्तान विद 1000 कट्स' नामक जवाबी मिशन पर आधारित फिल्म में मेजर इकबाल और एसपी चौधरी असलम जसकिरत की पहचान उजागर करने के लिए हाथ मिलाते नजर आएंगे। यामी एक गुप्त खुफिया एजेंट के रूप में दमदार भूमिका में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें... 8 बॉलीवुड स्टार्स की 18 फिल्मों के आएंगे सीक्वल, सबसे ज्यादा सनी देओल-अजय देवगन की मूवी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।