
Ranveer Singh Dhurandhar TV Premiere: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई। इस फिल्म को रिलीज के साथ दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। सिनेमाघरों में ऐतिहासिक सफलता और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त कामयाबी के बाद रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर आखिरकार छोटे पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म कब और किस टीवी चैनल पर दिखाई जाएगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है। इस खबर के बाद फैन्स बेहद उत्साहित हो रहे हैं।
डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया। सिनेमाघरों में अपना रन टाइम पूरा करने के बाद इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। अब मूवी को लेकर एक और ताजा जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मूवी को अब टीवी पर रिलीज किया जा रहा है। बता दें कि धुरंधर का टीवी पर वर्ल्ड प्रीमियर 30 मई को होगा। दर्शक इसे शाम 7 बजे से टीवी चैनल स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड 2 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर देख सकेंगे। टेलीविजन पर रिलीज को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आदित्य ने कहा- "धुरंधर के हर दर्शकों द्वारा दिखाए गए प्रेम और फ्रेंचाइजी को मिल रही अविश्वसनीय प्रतिक्रिया से हम वास्तव में अभिभूत हैं।"
ये भी पढ़ें.. Salman Khan Film Maatrubhum: सलमान खान की 'मातृभूमि' को लेकर बड़ा सवाल-रिलीज होगी या नहीं?
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है। फिल्म में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर लीड रोल में थे। इसकी कहानी की बात करें तो ये एक जोखिम वाले गुप्त आतंकवाद विरोधी अभियान पर बेस्ड थी। फिल्म में एक गुप्त भारतीय खुफिया एजेंट की कहानी को दिखाया गया, जो भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के प्रयास में कराची के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तान की राजनीतिक सत्ता में घुसपैठ करता है। फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। इसने 1428 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी की दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था। इस फिल्म ने पहली पार्ट से भी ज्यादा गदर मचाया। इसमें 1850.61 करोड़ कमाए हैं। दोनों फिल्म का बजट 255 करोड़ है।
ये भी पढ़ें.. Alpha में आलिया भट्ट का खतरनाक एक्शन देख चौंके बॉबी देओल, कही बड़ी बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।