
What Happening With Salman Khan Film Maatrubhum: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि की रिलीज का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो इसे इसी साल अप्रैल में रिलीज होना था, लेकिन एन मौके पर इसे पोस्टपोन कर दिया गया। फिर बताया कि ये ईद पर रिलीज होगी, पर फिर डेट कैंसिल कर दी गई। इसी बीच खबर आई कि मूवी के कुछ सीन्स को री-शूट किया जा रहा है। मूवी के साथ क्या हो रहा, ये कब रिलीज होगी, काफी समय से कोई अपडेट नहीं आया।
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की अपडेट जानने फैन्स बेताब है। बता दें कि टाइटल में बदलाव, कॉन्टेंट में काटछांट और री-शूट के बाद फिल्म को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। अभी भी ये रिलीज के लिए तैयार नहीं है। फिल्म की रिलीज डेट को 2-3 बार टाला जा चुका है और अभी तक कन्फर्म डेट घोषित नहीं की गई हैं। हालांकि, खबर है कि ये 14 अगस्त को रिलीज हो सकती है। फिलहाल मूवी के कुछ खास सीन्स को दोबारा शूट किया जा रहा है और ये शूटिंग काफी महीनों से चल रही और अभी भी पूरी नहीं हुई है। इसी बीच खबर आई थी कि फिल्म में एक गाना जोड़ा गया, जिसे काफी ग्रैंड लेवल पर शूट किया गया। सूत्रों की मानें तो इसे सलमान ने तकरीबन 200 डांसर्स के साथ शूट किया है। फिलहाल इसकी एडिटिंग की जा रही है। कोरियोग्राफर मुद्दसर खान ने बताया कि गाना काफी खास है।
ये भी पढ़ें.. Alpha में आलिया भट्ट का खतरनाक एक्शन देख चौंके बॉबी देओल, कही बड़ी बात
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का पहले नाम बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म की कहानी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून 2020 की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक वॉर पर बेस्ड थी। 1996 के समझौते के तहत दोनों पक्षों ने गोलीबारी नहीं की, लेकिन लाठियों, पत्थरों और लोहे की रॉड से हुए इस वार में भारत के 20 वीर जवान शहीद हो गए थे और चीन के कई सैनिक मारे गए थे। हालांकि, बाद में खबर आई कि रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के कंटेंट को लेकर कुछ आपत्तियां जताईं। इसके बाद फिल्म की कहानी को फैमिली ड्रामा की तरफ शिफ्ट कर दिया गयाा। खबरों की मानें तो डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिल्म को पूरा री-राइट नहीं किया बल्कि इसमें कुछ नए सीन्स जोड़े हैं। इसमें फैमिली सीक्वेंस और सपोर्टिंग किरदारों की लव स्टोरी जोड़ी गई है। फिल्म में कुछ वॉर सीन्स रहेंगे, लेकिन चीन और गलवान का जिक्र हटाने के बाद मेकर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि इसमें असली कॉन्फ्लिक्ट क्या होगा। जब तक ये तय नहीं होता, इसकी रिलीज डेट भी अटकी रहेगी।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो रक्षा मंत्रालय फिल्म के सब्जेक्ट पर आपत्तियां जताने के कारण मेकर्स को कहानी में चेंज करना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो मेकर्स को कहा गया है कि फिल्म में चीन का जिक्र नहीं होना चाहिए। मेकर्स पड़ोसी देश को किस तरह दिखाएंगे, ये जानकारी सामने नहीं आई है। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, ज़ेन शॉ और अभिश्री सेन नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें.. Akshay Kumar-Suniel Shetty Films: अक्षय-सुनील ने साथ की 13 फिल्में, आधी से ज्यादा रही FLOP
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।