- Home
- Entertainment
- Akshay Kumar-Suniel Shetty Films: अक्षय-सुनील ने साथ की 13 फिल्में, आधी से ज्यादा रही FLOP
Akshay Kumar-Suniel Shetty Films: अक्षय-सुनील ने साथ की 13 फिल्में, आधी से ज्यादा रही FLOP
Akshay Kumar Suniel Shetty Films Together: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी एक बार फिर साथ में फिल्म कर रहे हैं। बता दें कि दोनों फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। डायरेक्टर अहमद खान की ये मल्टी स्टारर फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की साथ वाली फिल्में
अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी सालों बाद एक बार फिर फिल्म वेलकम टू द जंगल में साथ में नजर आएंगे। इसको देखने से पहले आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें अक्षय-सुनील ने साथ काम किया है। बता दें कि दोनों ने 13 फिल्मों में साथ काम किया है, जानते हैं कितनी हिट रही कितनी फ्लॉप….

अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की वो 4 फिल्में
1993-94 में अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की फिल्म वक्त हमारा है, मोहरा और हम है बेमिसाल में साथ नजर आए थे। इनमें से वक्त हमारा है (5.05 करोड़) और मोहरा (22.65 करोड़) हिट रही। हम है बेमिसाल ठीकठाक रही। वहीं, 1996 दोनों की फिल्म सपूत आई, जिसने 11 करोड़ कमाए थे। मूवी डिजास्टर रही थी।
ये भी पढ़ें.. Welcome To The Jungle में काम करने किसे मिली कितनी फीस, 8 स्टार्स में किसकी जेब सबसे ज्यादा भारी
2000 में आई अक्षय-सुनील की 2 फिल्में
सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार की साल 2000 में फिल्म हेरा फेरी और धड़कन आईं थीं। बता दें कि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। हेरा फेरी ने 21.4 करोड़ और धड़कन ने 26.47 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया था।
2002-05 में सुनील-अक्षय की आई 4 फिल्में
2002 में सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार ने फिल्म आवारा पागल दीवाना और जानी दुश्मन में साथ काम किया था। आवारा पागल दीवाना हिट रही और इसने 27.5 करोड़ कमाए। जानी दुश्मन (18 करोड़) महाडिजास्टर रही थी। वहीं, 2004-05 में दोनों फिल्म आन मैन एट वर्क (13 करोड़) और दीवाने हुए पागल (26.5 करोड़) में साथ दिखे। दोनों ही फिल्में सुपरफ्लॉप रही।
अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की 3 फिल्में
2006 से 2011 के बीच अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की 3 फिल्में फिर हेरा फेरी, थैंक क्यू और दे दना दन आई। फिर हेरा फेरी (69.12 करोड़) को छोड़कर बाकी दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही।
ये भी पढ़ें.. तारक मेहता के जेठालाल की पहली फिल्म कौन सी, अब तक कितनी मूवीज में किया काम?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।