Dhurandhar TV Premiere: फ्री में कब-कहां देखें रणवीर सिंह की 'धुरंधर', नोट करें डेट और टाइम

Published : Mar 30, 2026, 07:00 PM IST
dhurandhar world tv premiere date

सार

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्सऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। फिल्म को भारत के साथ ही दुनियाभर में तारीफ मिली। हालांकि, जो लोग इस मूवी को अब तक नहीं देख पाए, उनके लिए टीवी पर देखने का मौका है। जानें टीवी पर कब और किस वक्त देख सकते हैं रणवीर सिंह की ये धांसू फिल्म?

Dhurandhar TV Premiere Date: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बॉक्सऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इसका पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और इसने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार कमाई की। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अब तक ये फिल्म नहीं देख पाए हैं। अगर आप भी घर बैठे 'धुरंधर' देखना चाहते हैं तो नोट करें डेट और टाइम।

Dhurandhar 2 की कामयाबी के बीच आई बड़ी खुशखबरी

'धुरंधर' की बड़ी कामयाबी के बाद मेकर्स धुरंधर 2 लेकर आए, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इसी बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब धुरंधर का टीवी प्रीमियर होने जा रहा है, जिसकी डेट भी कन्फर्म हो गई है।

Dhurandhar TV Premiere Date and Time: टीवी पर कब और कहां देखें धुरंधर

अगर आप रणवीर सिंह की फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे, तो अब इसे घर पर देखने का मौका मिलने वाला है। स्टार गोल्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फिल्म धुरंधर 30 मई 2026 को टीवी पर दिखाई जाएगी। फिल्म शाम 7 बजे से स्टार गोल्ड चैनल पर आएगी। स्टार गोल्ड ने एक इंस्टा पोस्ट में लिखा, “लेडीज एंड जेंटलमैन, अब आ गया है वक्त बिगाड़ने का। आ रहा है धुरंधर का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, 30 मई, रात 7 बजे, सिर्फ स्टार गोल्ड पर।” इस घोषणा के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

 

Dhurandhar Star Cast: मल्टीस्टारर फिल्म

डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी में कई बड़े सितारे नजर आए हैं। इनमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 30 जनवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई थी। अब इसके टीवी प्रीमियर के साथ यह फिल्म और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने वाली है।

Dhurandhar Box Office Collection : वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए

फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इसने भारत में करीब 900 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि वर्ल्डवाइड 1307 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

Dhurandhar 2 Collection Update : वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ के करीब पहुंची ‘धुरंधर 2’

अगर धुरंधर 2 की कमाई की बात करें, तो यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 दिन में फिल्म ने भारत में अब तक ₹846.87Cr रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई ₹1,353.95Cr पहुंच गई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Shah Rukh Khan New Car: किंग खान के गैराज में आई नई लग्जरी गाड़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Dhurandhar 2 के खौफ में साउथ फिल्म इंडस्ट्री, डरकर बदल दी इन 3 फिल्मों की रिलीज डेट