TOXIC में कैसा होगा कियारा अडवाणी का रोल? रिलीज से पहले ही हो गया खुलासा

Published : Mar 30, 2026, 03:14 PM IST
Toxic Kiara Advani Role Details

सार

कन्नड़ सिनेमा की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म Toxic: A Fairytale for Grown-Ups को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। Kiara Advani ने अपने किरदार ‘नादिया’ को अब तक का सबसे यूनिक बताया है। वहीं ‘तबाही’ गाने का ऑडियो रिलीज हो चुका है, लेकिन फिल्म की रिलीज मिडिल ईस्ट हालात के चलते टल गई है।

Yash स्टारर Toxic: A Fairytale for Grown-Ups लगातार चर्चा में बनी हुई है। जहां शुरुआती प्रमोशन में फोकस यश पर रहा, वहीं अब कियारा आडवाणी ने अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे मल्टी-लैंग्वेज में रिलीज करने की तैयारी है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ भी रिलीज हुआ है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव ने सबका ध्यान खींच लिया है।

कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' में अपने किदार का किया खुलासा

कियारा आडवाणी 'टॉक्सिक' में नादिया का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने Grazia को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “नादिया वह सबसे अनोखा किरदार है, जिसका आर्क मैंने अब तक पढ़ा है। जिस तरह गीतू (मोहंदास), मेरी डायरेक्टर, ने इस किरदार को लिखा है और उसकी यात्रा को आकार दिया है, उसने मुझे बेहद उत्साहित किया। मैं इस चुनौती को स्वीकार करने और उनके विजन के तहत इस रोल को निभाने के लिए तैयार महसूस कर रही थी।” इस बयान से साफ है कि फिल्म में उनका रोल काफी दमदार होने वाला है।

‘तबाही’ गाने ने बढ़ाया बज, वीडियो का इंतजार

फिल्म का पहला सिंगल ‘तबाही’ रिलीज हो चुका है, जिसमें यश और कियारा आडवाणी नजर आते हैं। फिलहाल इसका सिर्फ ऑडियो वर्जन जारी किया गया है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है और इसे हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है।

'टॉक्सिक' की रिलीज डेट क्यों टली, क्या है प्लान?

यश स्टारर 'टॉक्सिक' पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी और इसका क्लैश रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर द रिवेंज' से होना वाला था। लेकिन ऐन मौके पर इसे पोस्टपोन कर 4 जून 2026 पर शिफ्ट किया गया। मेकर्स के मुताबिक़, मिडिल ईस्ट में अस्थिर हालात के कारण सिनेमाघरों के संचालन पर असर पड़ा है। इसलिए उन्होंने फिल्म को टाला है। उनके मुताबिक़, खासतौर पर गल्फ रीजन में दिक्कतों के चलते उन्होंने फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, ताकि इसे बड़े स्तर पर ग्लोबल रिलीज मिल सके। इस फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे कलाकारों ने भी अहम् रोल निभाया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

आदिनाथ जैन मंदिर में मलाइका अरोड़ा का वीडियो-फोटोज देख ऊटपटांग कयास क्यों लगाने लगे फैंस?
सलमान खान ने कन्फर्म की नई फिल्म, लोगों ने दे डाली चौंकाने वाली सलाह