Dileep Raj Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री में मातम, 47 साल के एक्टर दिलीप राज का निधन

Published : May 13, 2026, 09:28 AM ISTUpdated : May 13, 2026, 09:34 AM IST
Kannada actor Dileep Raj heart attack

सार

कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर दिलीप राज का 47 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद बेंगलुरु के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके निधन से इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है।

बुधवार सुबह कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। एक्टर दिलीप राज का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। बताया जा रहा है कि 47 साल के दिलीप राज को बेंगलुरु के कुमारस्वामी लेआउट इलाके स्थित अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। खबर सामने आने के बाद उनके दोस्त, परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। अभिनेता के निधन से कन्नड़ मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

‘Milana’ और ‘Hitler Kalyana’ से मिली थी दिलीप राज को पहचान

दिलीप राज ने फिल्मों, टीवी और थिएटर तीनों माध्यमों में अपनी खास पहचान बनाई थी। उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई Milana में पुनीत राजकुमार के साथ काम कर जबरदस्त पहचान हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने ‘U-Turn’ और ‘Boyfriend’ जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। टीवी इंडस्ट्री में उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता Hitler Kalyana से मिली, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। अपने अभिनय के दम पर दिलीप राज ने लाखों दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। अभिनय के अलावा वह डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर भी काफी चर्चित थे।

थिएटर से शुरू हुआ दिलीप राज का सफर, बाद में बने प्रोड्यूसर

टीवी और फिल्मों में पहचान बनाने से पहले दिलीप राज थिएटर से जुड़े हुए थे। वह ‘Nataranga’ और ‘Drishti’ जैसे मशहूर थिएटर ग्रुप्स के साथ सक्रिय रूप से काम करते थे। इसी दौरान उन्होंने अपने अभिनय कौशल को निखारा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी थिएटर दौर में उनकी मुलाकात चर्चित थिएटर और टीवी एक्ट्रेस नंदिता से हुई थी, जिन्होंने उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री से परिचित कराया। बाद में दिलीप राज ने अपने बैनर ‘DR Creations’ के तहत कई टीवी सीरियल्स भी प्रोड्यूस किए और इंडस्ट्री में मल्टीटैलेंटेड कलाकार के रूप में पहचान बनाई।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Who Was Dileep Raj: कौन थे 47 साल के दिलीप राज, मौत के बाद वायरल हुई आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
Thalapathy Vijay के सीएम बनने पर रजनीकांत ने जोड़े हाथ, चुपचाप निकले, वायरल हुआ वीडियो