बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा डिंपल कपाड़िया ने फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) के इंडिया प्रीमियर में अपने शाही अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके एलिगेंट और क्लासिक लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
25
अबू जानी-संदीप खोसला के आउटफिट में दिखीं शाही अंदाज
डिंपल कपाड़िया ने इस खास मौके पर मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ ब्लैक हैंडक्राफ्टेड आउटफिट पहना। उनके लंबे ब्लैक कोट पर हाथों की बारीक कढ़ाई और बंधनी से प्रेरित पैटर्न ने पूरे लुक को रॉयल टच दिया। भारतीय कारीगरी और मॉडर्न फैशन का यह शानदार मेल फैशन लवर्स को खूब पसंद आया।
35
मिनिमल स्टाइलिंग ने बढ़ाई खूबसूरती
डिंपल ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा। उन्होंने मिनिमल मेकअप, खुले वेवी हेयर और हल्के एक्सेसरीज के साथ अपने आउटफिट को स्टाइल किया। बिना भारी ज्वेलरी के भी उनका लुक बेहद क्लासी और ग्रेसफुल नजर आया।
45
सोशल मीडिया पर छाया रॉयल लुक
डिंपल कपाड़िया का यह लुक फैशन एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों को खूब पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि 69 साल की उम्र में भी उनका स्टाइल और एलिगेंस नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देता है। कुछ ने लिखा कि डिंपल अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना को ब्यूटी में मात दे रही हैं। उनका रॉयल अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि स्टाइल की कोई उम्र नहीं होती।
डिंपल कपाड़िया हाल के वर्षों में 'मर्डर मुबारक', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', 'टेनेट' और 'जब खुली किताब' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। अभिनय के साथ-साथ वह अपने शानदार फैशन सेंस के लिए भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।