MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • इस 1 वजह से सलमान खान के भाई का टूटा था 24 साल का रिश्ता, एक्टर ने खुद किया खुलासा

इस 1 वजह से सलमान खान के भाई का टूटा था 24 साल का रिश्ता, एक्टर ने खुद किया खुलासा

'अलायंस' (Alliance) में सोहेल खान ने पहली बार तलाक पर चुप्पी तोड़ी। सलमान खान के भाई ने बताया कि करियर में मुश्किल दौर और मेरे व्यवहार ने सीमा सजदेह से रिश्ता तोड़ दिया, लेकिन आज भी उनका सम्मान करता हूं।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 12 2026, 04:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' (Alliance) में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो में उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुईं। दोनों की मुलाकात ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इस दौरान सोहेल ने पहली बार खुलकर अपने तलाक की वजह बताई और माना कि शादी टूटने के लिए काफी हद तक वह खुद जिम्मेदार थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

काम में असफलता का पड़ा रिश्ते पर असर

शो के दौरान बातचीत में सोहेल खान ने कहा कि उस समय उनका करियर अच्छा नहीं चल रहा था। उन्होंने कहा कि उस वक्त मेरा काम ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए मैं सही मानसिक स्थिति में नहीं था। मेरे व्यवहार की वजह से मैंने उस इंसान को खो दिया, जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता था।

35
Image Credit : instagram

सीमा के लिए आज भी है सम्मान

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल ने कहा कि सीमा सिर्फ उनकी पूर्व पत्नी नहीं, बल्कि उनके दोनों बेटों की मां हैं। उन्होंने कहा कि प्यार से भी ज्यादा वह सीमा का सम्मान करते हैं। अभिनेता ने शो का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस मंच ने उन्हें और सीमा को फिर से खुलकर बात करने और एक-दूसरे से जुड़ने का मौका दिया।

45
Image Credit : instagram

दोनों बेटे निभा रहे हैं अलग-अलग पक्ष

शो में सीमा सजदेह ने बताया कि उनके छोटे बेटे योहान उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, जबकि बड़े बेटे निर्वाण चाहते हैं कि उनके पिता सोहेल खान यह शो जीतें। बाद में जैद दरबार से बातचीत में सोहेल ने बताया कि दोनों बेटे उनके साथ रहते हैं। वहीं, सीमा सप्ताह में तीन बार बच्चों से मिलने उनके घर आती हैं। इतना ही नहीं, सीमा के पास आज भी सोहेल के घर की चाबी है। दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और अच्छे दोस्त की तरह रिश्ता बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में राम कपूर का हुआ था यौन शोषण, Lock Upp2 में किया बड़ा खुलासा

55
Image Credit : Getty

24 साल बाद खत्म हुई थी शादी

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। दोनों ने पहले आर्य समाज रीति-रिवाज से और फिर निकाह करके शादी की। उनके दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2022 में अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मानजनक रिश्ता कायम है और सीमा अक्सर खान परिवार के कार्यक्रमों में नजर आती हैं।

और पढ़ें: 'मैं गोली लेकर आया हूं, सीधे सीने पर मार दो'...'लॉकअप 2' में गोविंदा ने सुनीता से आखिर ऐसा क्यों कहा?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'नाबालिग को-एक्ट्रेस का पीछा किया और...', TV एक्टर ने कबूली बड़ी बात, जानिए अदालत में क्या कहा?
Recommended image2
Jana Nayagan Cast Fees: थलापति विजय की जेब सबसे भारी, इन 9 स्टार को मिली इतनी फीस
Recommended image3
बेटियों की ट्रोलिंग पर भड़कीं खुशबू सुंदर, बोलीं- घायल बाघिन हूं, चीर दूंगी
Recommended image4
Dhamaal 4 Advance Booking Day 3: 'धमाल 4' की रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग, रविवार को बड़ा धमाका तय!
Recommended image5
'मैं गोली लेकर आया हूं, सीधे सीने पर मार दो'...'लॉकअप 2' में गोविंदा ने सुनीता से आखिर ऐसा क्यों कहा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved