- Home
- Entertainment
- 'मैं गोली लेकर आया हूं, सीधे सीने पर मार दो'...'लॉकअप 2' में गोविंदा ने सुनीता से आखिर ऐसा क्यों कहा?
'मैं गोली लेकर आया हूं, सीधे सीने पर मार दो'...'लॉकअप 2' में गोविंदा ने सुनीता से आखिर ऐसा क्यों कहा?
'लॉकअप 2' से सुनीता अहूजा बाहर आ गई हैं। उन्हें इस शो से बाहर निकालने गोविंदा गए। उन्होंने इस दौरान मजाक में कहा कि गोली लेकर आया हूं, सीने पर मार दो।

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो से स्वास्थ्य कारणों के चलते सुनीता आहूजा बाहर हो गईं। गोविंदा उन्हें लेने पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने अपनी पत्नी को लेकर कई सारी बातें और मजाक कीं। इतना ही नहीं तमाम विवाद के बीच वो उनके साथ भी खड़े नजर आएं।

'सीधे सीने पर गोली मार दो'
गोविंदा ने कहा कि ये बार-बार गोली मारने का जिक्र करती है। मैं इस बार गोली लेकर आया हूं और उन्होंने जेब से गोली निकाली, तो सुनीता ने कहा कि तूने बंदूक नहीं लाया। गोविंदा ने कहा कि लो सीने पर सीधे मार दो। जिस पर होस्ट रितेश और फराह खान हंसने लगी और बोलीं कि 'भाई हम सब जेल चले जाएंगे।'
'नो प्रॉब्लम, झेली हैं'
इसके साथ ही गोविंदा ने कहा कि बाहर लोग मुझे इसके गाली के वीडियो भेज रहे हैं। बोल रहे हैं कि लॉकअप में वो आपको गाली दे रही हैं। तो मैं लोगों से कहता हूं, 'नो प्रॉब्लम, झेली हैं।' उन्होंने कहा कि जिंदगी में उन्होंने इससे कहीं ज्यादा मुश्किल हालात देखे हैं, इसलिए ऐसी बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने अपनी पत्नी का समर्थन करते हुए संकेत दिया कि रियलिटी शो के माहौल में कई बार भावनाएं हावी हो जाती हैं।
'जब-जब गोविंद की बात नहीं सुनती मुश्किल में पड़ जाती हूं'
वहीं, सुनीता अहूजा ने कहा कि चीची ने मुझे शो में आने से मना किया था। जब-जब ये कुछ बोलता है और मैं नहीं सुनती हूं तो मुश्किल में पड़ जाती हूं। तब फराह ने कहा कि गोविंद से कहा कि तू शो में आने से क्यों मना किया, तो एक्टर ने कहा कि ये लोग फूलों से पली हैं, ऐसे हार्ड सिचुएशन में नहीं रह सकती हैं। लॉकअप 2 के जजमेंट डे पर सुनीता और गोविंदा के बीच सुलह होती दिखाई दीं। फैंस को उम्मीद है कि दोनों के बीच चल रहा विवाद अब शांत हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में राम कपूर का हुआ था यौन शोषण, Lock Upp2 में किया बड़ा खुलासा
गोविंदा का वर्कफ्रंट
गोविंदा 90 के दशक के सबसे सफल बॉलीवुड सितारों में शामिल रहे हैं। हाल के वर्षों में वह फिल्मों से दूर जरूर रहे हैं, लेकिन टीवी शोज, इंटरव्यू और सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए लगातार चर्चा में बने रहते हैं। बता या जा रहा है कि 'दुनियादारी' (Duniyadari) से वो फिर से पर्दे पर नजर आएंगे। 'बाएं हाथ का खेल' और 'पिंकी डार्लिंग' में भी वो एक्टिंग करते दोबारा दिखेंगे।
और पढ़ें: गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा ने 15 दिन में ही छोड़ा 'लॉक अप 2', 'बिग बॉस' को लेकर लिया यह फैसला!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।