'पूजा में ये कौन पहनता है', गणपति सेलिब्रेशन में दिशा पाटनी का लुक देख भड़के लोग, वायरल हुआ वीडियो

Published : Sep 15, 2026, 01:14 PM IST
disha-patani-deep-neck-blouse-ambani-ganesh-puja-controversy

सार

गणपति उत्सव में दिशा पाटनी के डीपनेक ब्लाउज वाले लुक पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई। यूजर्स ने कृति सेनन के पुराने विवाद से तुलना कर डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाए।

बॉलीवुड सितारों के फेस्टिव लुक अक्सर सोशल मीडिया पर तारीफें बटोरते हैं, लेकिन कई बार यही फैशन चॉइस विवाद का कारण भी बन जाती है। इस बार दिशा पाटनी सुर्खियों में हैं। मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में पहुंचीं एक्ट्रेस का रेड लहंगा लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा, मगर उनके ब्लाउज के डिजाइन ने ऑनलाइन बहस को जन्म दे दिया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने धार्मिक आयोजन के लिए उनके पहनावे को लेकर आपत्ति जताई, तो कई लोगों ने इसे हालिया कृति सेनन राखी विज्ञापन विवाद से जोड़ते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाओं पर सवाल खड़े कर दिए।

दिशा पाटनी के गणपति लुक पर क्यों मचा बवाल?

14 सितंबर को मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में दिशा पाटनी लाल रंग के लहंगे में पहुंचीं। उनका फेस्टिव अंदाज कैमरों में कैद हुआ और तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। हालांकि, लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनके ब्लाउज के डीप नेकलाइन डिजाइन पर गया। कुछ नेटिजंस ने सवाल उठाया कि गणपति पूजा जैसे धार्मिक समारोह में इस तरह का आउटफिट पहनना कितना उचित है। देखते ही देखते दिशा का फैशन लुक तारीफ से ज्यादा बहस का मुद्दा बन गया।

'पूजा में ये कौन पहनता है?' यूजर्स ने जताई नाराजगी

दिशा पाटनी के लुक पर कमेंट सेक्शन में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, “पूजा में ये कौन पहनता है भाई?” वहीं दूसरे ने सवाल किया, “अब इस तरह के कपड़े पर कोई आलोचना नहीं करेगा, लेकिन राखी के विज्ञापन में कृति सेनन के आउटफिट को लेकर सबने उन्हें निशाना बनाया था।” एक अन्य कमेंट में लिखा गया, “भगवान के सामने ऐसे कपड़े पहनकर जाते हैं?” कुछ यूजर्स ने धार्मिक आयोजनों के लिए ड्रेस कोड तक बनाने की मांग कर डाली।

कृति सेनन के राखी विवाद से क्यों हुई तुलना?

दिशा के गणपति लुक पर शुरू हुई चर्चा के साथ कृति सेनन का हालिया राखी विज्ञापन विवाद भी फिर सामने आ गया। उस विज्ञापन में कृति के पहनावे को लेकर कुछ लोगों ने तीखी आलोचना की थी। अब सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों मामलों की तुलना करते हुए पूछा कि आखिर एक जैसी बहसों में प्रतिक्रियाएं अलग-अलग क्यों हैं। एक यूजर ने लिखा, “गणेश उत्सव के लिए यह ब्लाउज सही कैसे है, लेकिन कृति का राखी वाला आउटफिट नहीं? डबल स्टैंडर्ड बहुत है।”

सोशल मीडिया पर उठा 'डबल स्टैंडर्ड' का सवाल

कई लोगों ने सीधे तौर पर दिशा और कृति के मामलों में कथित दोहरे मापदंड की बात कही। एक टिप्पणी थी, “सबने राखी के विज्ञापन में कृति को ट्रोल किया था, अब इनके बारे में क्या कहेंगे? कृति का लुक तो इससे बेहतर था।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “कृति के राखी विज्ञापन वाले आउटफिट पर खूब निशाना साधा गया, फिर गणपति समारोह में इस तरह के कपड़ों को लेकर लोग चुप क्यों हैं?” इन प्रतिक्रियाओं ने चर्चा को फैशन से आगे सोशल मीडिया की बदलती सोच तक पहुंचा दिया।

दिशा पाटनी की तरफ से अब तक नहीं आया कोई जवाब

गणपति लुक को लेकर जारी आलोचना और ऑनलाइन बहस पर दिशा पाटनी ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने न तो ट्रोलिंग पर कोई बयान जारी किया है और न ही अपने आउटफिट को लेकर उठ रहे सवालों को संबोधित किया है। ऐसे में उनका यह लुक सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ उनके समर्थक इसे व्यक्तिगत फैशन चॉइस मान रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ आलोचक धार्मिक आयोजनों में पहनावे को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

5Photos: गणपति उत्सव में शामिल हुए सलमान खान, अंबानी फैमिली संग मनाया त्योहार
राधिका मर्चेंट ने किया ऐसा डांस, एक्सप्रेशन-ग्रेस देख आई नीता अंबानी की याद, देखें वायरल Video