आलिया भट्ट और शेफाली शाह की को-स्टार दिव्या विनेकर नहीं रहीं, दोस्त ने दी निधन की खबर

Published : Oct 21, 2026, 11:21 AM IST
divya vinekar dies

सार

‘डार्लिंग्स’ में आलिया भट्ट और शेफाली शाह के साथ नजर आईं दिव्या विनेकर का निधन हो गया है। उनकी दोस्त आरजे रोहिणी रामनाथन ने भावुक पोस्ट के जरिए खबर साझा की। मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है।

फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में आलिया भट्ट और शेफाली शाह के साथ नजर आईं एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का निधन हो गया है। उनके जाने की खबर से फिल्म और रेडियो जगत में शोक है। दिव्या के निधन की जानकारी उनकी दोस्त और रेडियो जॉकी रोहिणी रामनाथन ने सोशल मीडिया पर दिया। उन्होंने इस खबर को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि दिव्या का जाना अचानक और अनएक्सपेक्टेड था।

रोहिणी रामनाथन ने दी निधन की खबर

रोहिणी रामनाथन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर दिव्या को याद किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दिव्या के अचानक चले जाने से उन्हें गहरा सदमा लगा है। रोहिणी ने परिवार और दिव्या के करीबियों के प्रति संवेदना जताते हुए लोगों से इस मुश्किल समय में उन्हें निजी समय देने की अपील भी की। रोहिणी ने लिखा, 'यह बेहद दुख और सदमे के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी दिव्या विनेकर आज इस दुनिया से चली गईं। यह अचानक और अनएक्सपेक्टेड था।'

उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि दिव्या के परिवार और उन सभी लोगों को इस नुकसान से उबरने के लिए समय चाहिए, जिनकी जिंदगी में उन्होंने अपने प्यार और अच्छे व्यवहार से जगह बनाई थी।

‘फीवर एफएम’ की टीम के लिए भी खास थीं दिव्या

रोहिणी ने दिव्या को याद करते हुए उनके काम और व्यक्तित्व की तारीफ की। उन्होंने बताया कि दिव्या उनके लिए निजी और पेशेवर, दोनों ही स्तरों पर बेहद अहम थीं। रेडियो जगत में भी उनके काम को सम्मान की नजर से देखा जाता था। रोहिणी के मुताबिक, दिव्या की काम के प्रति लगन, दयालु स्वभाव और जानकारी ने उन्हें दूसरों से अलग बनाया था। उन्होंने दिव्या को याद करते हुए लिखा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी और उनके साथ काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात थी।

और पढ़ें: Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ नहीं, सलमान खान थे शूटरों का असली निशाना? ऐसे बदली प्लानिंग

‘डार्लिंग्स’ में बनी थीं महिला पुलिस कांस्टेबल

दिव्या विनेकर को साल 2022 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में देखा गया था। जसमीत के. रीन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। दिव्या ने फिल्म में महिला पुलिस कांस्टेबल का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह विद्या बालन और शेफाली शाह की फिल्म ‘जलसा’ में भी नजर आई थीं। दिव्या विनेकर अभिनय के साथ कंटेंट क्रिएशन और रेडियो की दुनिया से भी जुड़ी थीं। फिलहाल उनके निधन की वजह के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें: कौन थे 37 साल के एक्टर कार्तिक सुदेश, चाचा की मौत के 2 दिन बाद हुआ जिनका निधन!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Priyanka Chopra Dussehra: प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती के साथ मनाया दशहरा, कन्या पूजन की तस्वीरें वायरल
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद सलमान और रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ी