
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भले ही मुस्लिम फैमिली में पैदा हुईं, लेकिन वो हर धर्म को मानती हैं। उनकी अमृता सिंह हिंदू हैं, वहीं पिता सैफ मुस्लिम। उनके अंदर हर धर्म को लेकर विश्वास हैं। जिसकी झलक अमृतसर के गोल्डन टेंपल में देखने को मिली। अपनी मूवी ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) के प्रमोशन के लिए वो अमृतसर अपने को-स्टार आयुष्मान खुराना के साथ पहुंची थीं। दशहरे के मौके पर गुरुद्वारे अरदास के लिए पहुंची। इस दौरान वो भावुक होती नजर आईं। सारा के इस भावुक पल का वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके बारे में चर्चा कर रहे हैं।
गोल्डन टेंपल में सारा ने की अरदास
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना दशहरे के मौके पर अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। यहां दोनों ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इस दौरान सारा सफेद कपड़ों में नजर आईं और उन्होंने सिर पर दुपट्टा रखा हुआ था। उनके हाथों में पीला वस्त्र था, जो उन्हें प्रसाद के रूप में मिला था। वो आयुष्मान खुराना के बगल में खड़ी हैं। हाथों में कपड़ा लेकर वो प्रार्थना करते-करते फूट-फूट कर रोती नजर आईं। वहीं, आयुष्मान के साथ हाथ जोड़कर खड़ी दिखाई दे रही हैं।
वहीं सारा के इस वीडियो को देखकर फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। एक X यूजर ने लिखा,' मुझे लगता है कि वह किसी बुरी स्थिति से गुज़र रही होगी...हमें नहीं पता...हर कोई अपनी ज़िंदगी में कोई न कोई सीक्रेट लड़ाई लड़ रहा होता है...अगर कोई कैमरे पर मुस्कुरा रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह खुश है… पहली बार मैं उसे इस तरह देख रहा हूं...उम्मीद है वह ठीक होगी।' वहीं, एक ने लिखा,'कई बार जब हम पूरी तरह सरेंडर कर देते हैं और शुक्रगुजार और प्यार महसूस करते हैं और अगर भगवान भी आपको पूरा महसूस कराते हैं तो अचानक भावनाओं का सैलाब आँखों से बहने लगता है। जो इंसान पूरी तरह सरेंडर कर चुका है, उसके लिए यह बहुत नॉर्मल है।'
What happened to Sara ali khan 😨
She and Ayushman Khurana was at Gurudwara to promote their new film Udta teer .
Suddenly sara ali khan got so emotional that she started crying so much 😨.
Look at reaction of Ayushman he was also shocked by this emotion of sara.
Hope she is fine .
— Jeet (@JeetN25) October 20, 2026
और पढ़ें: Sara Ali Khan Home: 18 करोड़ का है सारा अली खान का घर, देखें 3 सबसे खूबसूरत कोने
सारा और आयुष्मान की यह यात्रा उनकी फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) की रिलीज से कुछ दिन पहले हुई है। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले इसे 9 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख दो सप्ताह आगे बढ़ा दी गई। आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म से वह बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म में सारा और आयुष्मान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने किया है।
और पढ़ें: 23 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश, रिलीज होंगी ये 8 धाकड़ मूवी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।