टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में नया खुलासा, पहले किसी और बॉलीवुड स्टार को मारने का था प्लान

Published : Oct 21, 2026, 07:24 AM IST
tiger shroff

सार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच का दावा है कि आरोपी पहले दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे। कड़ी सुरक्षा के कारण उन्होंने कथित तौर पर प्लान बदल दिया।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, हमलावरों का पहला निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की एक दूसरी बड़ी हस्ती थी। पुलिस का कहना है कि उस सेलिब्रिटी की कड़ी सुरक्षा के कारण आरोपी अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का कथित तौर पर फैसला किया। इस खुलासे ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले की योजना कैसे बनाई गई और आरोपियों ने अपना टारगेट बदलने का फैसला क्यों किया।

दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे आरोपी

मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, तीनों आरोपी शुरुआत में एक फेमस बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर हमला करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, उस सेलेब्स की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत थी। ऐसे में आरोपियों के लिए वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को अपेक्षाकृत आसान निशाना समझा और उनकी कार पर फायरिंग कर दी। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि टारगेट बदलने के पीछे क्या वजह थी और इस पूरी साजिश में किन लोगों की भूमिका रही है।

जुहू में फुटबॉल क्लब से निकलते समय हुई थी फायरिंग

यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी कार पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं। इस घटना में एक्टर सीधे गोली लगने से बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को चोट आई। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच और तलाश तेज की। शुरुआती कार्रवाई के बाद राजस्थान के कोटा में ट्रेन से यात्रा कर रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा गया।

कोटा से पकड़े गए तीन आरोपी, मुंबई पुलिस को मिली कस्टडी

फायरिंग मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मुंबई लाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने कार्रवाई की। कोटा की एक स्थानीय अदालत ने आरोपियों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी, ताकि उन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई ले जाया जा सके। पुलिस ने आरोपियों को कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा। आरोपियों को मुंबई ले जाने की शुरुआती योजना में बदलाव करते हुए पुलिस ने कुछ अलग रणनीति अपनाई, जिसे 'प्लान बी' बताया गया। इस दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहे।

और पढ़ें: 'सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांगे', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद किसने कही यह बात?

पुलिस खंगाल रही है हमले की पूरी साजिश

फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और कथित साजिश से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले किसी दूसरे सेलिब्रिटी पर हमले की योजना बनाए जाने का खुलासा जांच का अहम हिस्सा बन गया है।

और पढ़ें: 'डरा हुआ भाईजान', टाइगर पर फायरिंग के बाद भारी सुरक्षा में दिखे सलमान खान, वीडियो देख क्या बोले लोग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

गोल्डन टेंपल में प्रार्थना करते हुए फूट-फूट कर रो पड़ी सारा अली खान, Video हुआ वायरल
Jailer 2 Collection Day 6: BO पर रजनीकांत की 'जेलर 2' का तूफ़ान, 6 दिन में हुई 500 करोड़ पार!