हरियाणवी इंडस्ट्री की चर्चित स्टार दिव्यांका सिरोही की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सामने आई रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि वे आर्थिक तंगी और काम की कमी से जूझ रही थीं। मौत से 20 दिन पहले उन्होंने मदद भी मांगी थी।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 साल की दिव्यांका सिरोही पिछले कुछ समय से काम की कमी के कारण परेशान थीं। फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में मौके नहीं मिल रहे थे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई थी। यह तनाव धीरे-धीरे उन पर भारी पड़ रहा था।
26
मौत से 15-20 दिन पहले मांगी थी मदद
बताया जा रहा है कि मौत से करीब 15–20 दिन पहले दिव्यांका ने एक करीबी व्यक्ति से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। वे लगातार नए काम की तलाश में थीं और घर से ही इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क कर रही थीं, लेकिन हालात सुधर नहीं पाए।
दिव्यांका सिरोही के साथी कलाकार ने किया बड़ा खुलासा
हरियाणवी कलाकार बिंदर दानोड़ा ने भी पुष्टि की कि दिव्यांका अपने करियर को लेकर चिंतित थीं। उन्होंने बताया, “वह अपने काम को लेकर बहुत समर्पित थीं, लेकिन कई बार काम और पैसों को लेकर परेशान दिखती थीं।”
46
गुरुग्राम छोड़ गाजियाबाद शिफ्ट हो गई थीं दिव्यांका सिरोही
इन मुश्किल हालातों के बीच दिव्यांका गुरुग्राम छोड़कर गाजियाबाद स्थित अपने घर आ गई थीं। यहां रहते हुए भी वह लगातार काम पाने की कोशिश करती रहीं। उनका आखिरी पब्लिक अपीयरेंस सिरसा में एक लाइव शो बताया जा रहा है।
दिव्यांका के भाई दीपांशु के मुताबिक, दिव्यांका को रात में दिल का दौरा पड़ा, जिससे वह गिर गईं और सिर पर चोट लगी। हालांकि पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ और पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं की गई, जिससे इस मामले पर सवाल उठ रहे हैं।
66
परिवार का बयान और करियर अपडेट
दिव्यांका के भाई ने कहा कि उन्हें किसी तनाव की जानकारी नहीं थी और परिवार को किसी साजिश का शक नहीं है। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘अंगद’ की शूटिंग पूरी की थी। वह कई हिट हरियाणवी गानों में नजर आ चुकी थीं और सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।