Divyanka Sirohi Death Cause: कैसे हुआ 29 साल की दिव्यांका का निधन, जानिए अचानक क्या हुआ था?

Published : Apr 23, 2026, 09:46 AM IST

Divyanka Sirohi Death reason : 29 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का अचानक निधन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है। आखिर उनकी मौत कैसे हुई? क्या था कारण? जानिए उस रात क्या हुआ और परिवार ने क्या बताया... यहां पढ़ें पूरी डिटेल...

PREV
16
कौन थीं दिव्यांका सिरोही?

दिव्यांका सिरोही हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने 50 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज में काम किया और सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 13 लाख फॉलोअर्स थे।

26
कब और कहां हुआ दिव्यांका सिरोही का निधन?

दिव्यांका का निधन 21 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर पर हुआ। 29 साल की उम्र में उनका यूं अचानक चले जाना सभी को हैरान कर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

36
क्या है दिव्यांका सिरोही की मौत की वजह?

दिव्यांका के भाई दीपांशु ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि उनकी बहन की तबियत अचानक खराब हुई और वह गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर में चोट लगी और खून बहने लगा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, आधिकारिक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी वजह हार्ट अटैक होने का दावा किया जा रहा है।

46
AICWA ने जताया दिव्यांका के निधन पर शोक

All Indian Cine Workers Association ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम अभिनेत्री और डांसर दिव्यांका सिरोही के असमय निधन से बेहद दुखी हैं। इतनी कम उम्र में उनका जाना सिर्फ परिवार नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है। दिव्यांका ने हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में अपने टैलेंट और जुनून से खास पहचान बनाई। उनका अचानक जाना सभी को स्तब्ध कर गया है।”

56
AICWA का दिव्यांका के लिए आखिरी संदेश

AICWA ने अपने संदेश में लिखा, “जब कोई कलाकार हमें छोड़कर जाता है, तो दर्द गहरा होता है… भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। उनकी आत्मा को शांति मिले। आप हमेशा याद की जाएंगी। अलविदा, दिव्यांका सिरोही।”

66
दिव्यांका सिरोही ने इंडस्ट्री में बनाई थी खास पहचान

दिव्यांका ने कई हिट हरियाणवी गानों में काम किया। Meri Mummy Nu Pasand Ni Tu पर बना उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली। उन्होंने मसूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और KD जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया। उनके अचानक निधन ने फैन्स और इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories