
'डॉन 3' को लेकर चल रहा विवाद अब इंडस्ट्री की चर्चाओं से आगे बढ़कर ऑफिशियल स्तर तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने के बाद प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने FWICE में शिकायत दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट, क्रिएटिव दिशा और लगातार हो रही देरी को लेकर मतभेद बढ़ गए थे। वहीं दूसरी तरफ मेकर्स की तरफ से भारी प्री-प्रोडक्शन निवेश का हवाला देते हुए मुआवजे की चर्चा भी तेज हो गई है। अब फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर ‘डॉन 3’ आगे बढ़ेगी या नहीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर की तरफ से फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉ इज यानी FWICE में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि यह शिकायत पहले इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) को भेजी गई थी, जिसके बाद मामला FWICE तक पहुंचा। अब इंडस्ट्री की नजर FWICE के आधिकारिक रुख पर टिकी हुई है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने स्क्रिप्ट, क्रिएटिव दिशा और प्रोजेक्ट में हो रही देरी को लेकर फिल्म से दूरी बनाई। हालांकि एक्टर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जब रणवीर सिंह को Don 3 का नया चेहरा घोषित किया गया था, तब उनके फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। लेकिन धीरे-धीरे शूटिंग शेड्यूल और क्रिएटिव मतभेदों की खबरें सामने आने लगीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, Excel Entertainment और रितेश देशमुख की टीम फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही बड़ा निवेश कर चुकी थी। इसी वजह से रणवीर सिंह के कथित तौर पर प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद करीब ₹40 करोड़ हर्जाने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि अभी तक इस रकम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में फरहान अख्तर ने फिल्ममेकिंग में आने वाली मुश्किलों पर बात करते हुए कहा था कि कई बार प्रोजेक्ट्स आखिरी वक्त तक बदलते रहते हैं और फिल्म फ्लोर पर जाने तक परिस्थितियां बदल सकती हैं। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर 'डॉन 3' विवाद पर खुलकर बयान नहीं दिया।
फिलहाल 'डॉन 3' का भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर नए लीड स्टार को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं, लेकिन अब तक किसी नए एक्टर के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। यह फिल्म उस पॉपुलर फ्रेंचाइजी का अगला चैप्टर मानी जा रही थी, जिसे पहले शाहरुख़ खान ने सुपरहिट बनाया था। वे इस फिल्म के दो पार्ट में लीड रोल कर चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।