Drishyam 3 Advance Booking Day 3: 'दृश्यम 3' देखने टूट पड़े लोग! ऐसी रहीरविवार की एडवांस बुकिंग

Published : Oct 04, 2026, 01:18 PM IST
Drishyam 3 The Conclusion Day 3 Advance Booking

सार

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार से बढ़ रही है। रविवार को फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बड़ा उछाल दिखाकर रिकॉर्ड की रेस तेज कर दी है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से ही शानदार पकड़ बनाए हुए है। मजबूत बज़ और दर्शकों के बेहद पॉजिटिव रिएक्शन का फायदा फिल्म को लगातार मिल रहा है। अब तीसरे दिन यानी पहले रविवार को इसकी कमाई में और बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। रविवार के लिए फिल्म के शोज में भी इजाफा किया गया है, वहीं एडवांस बुकिंग ने दूसरे दिन के मुकाबले बड़ा जंप लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘दृश्यम 3’ अपने शुरुआती वीकेंड का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है और बॉलीवुड की सबसे बड़ी फर्स्ट संडे कमाई की लिस्ट में भी जगह बना सकती है।

Drishyam 3 Day 3 Advance Booking: रविवार को 'दृश्यम 3' के कितने शो बढ़े?

‘दृश्यम 3’ ने गांधी जयंती की छुट्टी वाले शुक्रवार को 16,125 शोज के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन शोज की संख्या 1,101 बढ़कर 17,226 पहुंची। अब पहले रविवार को 474 और शोज जोड़े गए, जिससे पहला शो शुरू होने से पहले कुल शो काउंट 17,700 हो गया। यह फिल्म का अब तक का पीक शो काउंट है।

'दृश्यम 3' ने रविवार की एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई की?

रविवार को फैमिली ऑडियंस के बड़ी संख्या में थिएटर पहुंचने की उम्मीद के बीच एडवांस बुकिंग ने भी जोर पकड़ लिया। पहले शो से पहले फिल्म के 7.39 लाख टिकट बिक चुके थे, जिसमें ब्लॉक्ड सीटें शामिल नहीं हैं। इससे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग से करीब 26.3 करोड़ रुपए ग्रॉस आए हैं। दूसरे दिन की 21.91 करोड़ रुपए की ग्रॉस एडवांस बुकिंग के मुकाबले तीसरे दिन फिल्म ने 20.03% की बढ़त दर्ज की है। नेट कलेक्शन के हिसाब से रविवार की एडवांस बुकिंग करीब 22.29 करोड़ रुपए बैठती है।

Drishyam 3 Day 3 Prediction: तीसरे दिन कितना कमा सकती है 'दृश्यम 3'

एडवांस बुकिंग के अलावा रविवार को वॉक-इन ऑडियंस भी फिल्म की कमाई को बड़ा बूस्ट दे सकती है। रात के शोज में कुछ गिरावट की संभावना है, लेकिन दोपहर और शाम के मजबूत शोज के दम पर फिल्म के 63-66 करोड़ रुपए नेट तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसा हुआ तो यह फिल्म के रन का सबसे बड़ा दिन होगा।

क्या Drishyam 3 बनेगी बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फर्स्ट सन्डे ग्रॉसर?

63-66 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी फर्स्ट संडे कमाई की टॉप लिस्ट में सीधे चौथे स्थान के लिए चुनौती पेश कर सकती है। बॉलीवुड के टॉप 5 फर्स्ट संडे कलेक्शन (इंडिया नेट) इस प्रकार हैं:-

  1. धुरंधर 2 – 121 करोड़ रुपए
  2. जवान – 80.1 करोड़ रुपए
  3. एनिमल – 70.69 करोड़ रुपए
  4. पठान – 60.75 करोड़ रुपए
  5. स्त्री 2 – 58.2 करोड़ रुपए

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'कोमल रानी पति चोर है...', राखी सावंत ने फिर सुनाई खरी-खोटी, गोविंदा से मांगे 66 हजार रु.
10 साल पहले फिल्म देखने निकला एक्टर अब भी गायब, रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की मिल चुकी लाश