'कोमल रानी पति चोर है...', राखी सावंत ने फिर सुनाई खरी-खोटी, गोविंदा से मांगे 66 हजार रु.

Published : Oct 04, 2026, 11:51 AM IST
राखी सावंत ने कोमल रानी और गोविंदा को सुनाई खरी-खोटी

सार

Rakhi Sawant demands money from Govinda: राखी सावंत ने गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी की आलोचना की है। उन्होंने सुनीता आहूजा का समर्थन करते हुए कोमल पर घर तोड़ने का आरोप लगाया।

राखी सावंत एक बार फिर गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार पर बरसी हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर पैप्स से बात करते हुए राखी ने कोमल रानी को पति चोर कहा और गोविंदा से 65,999 रुपये की मांग कर दी। राखी सुनीता आहूजा का खुलकर समर्थन कर रही हैं, जिन्होंने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस दायर किया था। सुनीता ने बाद में केस वापस ले लिया था, लेकिन राखी अब भी इस मुद्दे पर मुखर हैं।

राखी सावंत ने गोविंदा और कोमल रानी पर निशाना साधा

राखी सावंत आज शाम मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। उन्होंने पैप्स को बताया कि वो दुबई जा रही हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने गोविंदा और कोमल रानी के कथित अफेयर पर तंज कस दिया। राखी ने कोमल रानी को पति चोर कहा और उन्हें चुड़ैल तक कह डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि कोमल रानी ने 40 साल पुरानी शादी को बर्बाद कर दिया है। राखी का कहना था कि पूरे देश को कोमल से नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि कोमल रानी को में बहुत जल्द सुनीता की नौकरानी बना दूंगी। दूसरों के घर में जाती है और उनके घर बर्बाद करती है। राखी ने कोमल रानी को चेतावनी भी दी कि वो अपने रिएक्शंस से सावधान रहें क्योंकि उन्होंने उनके और इंडस्ट्री के बारे में काफी बुरी बातें कही हैं।

और पढ़ें - Drishyam Day 1 BO Record: 6th बिगेस्ट बॉलीवुड ओपनर बनीं दृश्यम-3, SRK की पठान को भी पछाड़ा

गोविंदा से 65,999 रुपये की मांग क्यों की

राखी ने गोविंदा के तलाक वाले कमेंट पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि गोविंदा कोमल रानी के लिए अपनी शादी क्यों तोड़ रहे हैं। राखी ने कहा कि उन्होंने बचपन से गोविंदा की फिल्में देखने में 65,999 रुपये खर्च किए हैं, इसलिए वो ये रकम वापस मांग रही हैं। उन्हें ये बात पसंद नहीं आई कि गोविंदा अपनी बीवी को छोड़कर दूसरी औरत के पास चले गए।

पहले भी सिंदूर वाले विवाद पर बोल चुकी हैं राखी

इससे पहले राखी सावंत गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा वाले दर्शन पर भी बोल चुकी हैं। उस समय कोमल रानी के माथे पर सिंदूर देखकर चर्चा हो गई थी। राखी ने तब भी कोमल रानी पर सिंदूर लगाने को लेकर सवाल उठाए थे।

और पढ़ें - 'सलमान खान का बेटा...', कौन है Sufyan Nadiadwala? जो भाईजान की हूबहू लग रहा यंग कॉपी

गोविंदा और सुनीता आहूजा का मामला

गोविंदा की अगली फिल्म रूपा है, जिसमें कोमल रानी स्वर्णकार ही लीड रोल में हैं। सुनीता आहूजा का दावा था कि गोविंदा काफी समय से कोमल रानी के साथ डेटिंग कर रहे हैं। गोविंदा ने सुनीता को चेतावनी दी थी कि वो उनके और कोमल के बारे में अश्लील कमेंट न करें। इसके बाद सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया था। सुनीता ने ये भी दावा किया था कि गोविंदा और कोमल रानी शादी करने की योजना बना रहे हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवार्धन आहूजा। गोविंदा के बेटे जल्द ही साजिद खान की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।

क्या कोमल रानी देंगी कोई रिएक्शन

राखी सावंत का ये बयान एक बार फिर गोविंदा, सुनीता और कोमल रानी वाले विवाद को सुर्खियों में ले आया है। राखी सुनीता का खुलकर साथ दे रही हैं और कोमल रानी पर तीखे आरोप लगा रही हैं। अब देखना होगा कि इस बयान पर गोविंदा या कोमल रानी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

10 साल पहले फिल्म देखने निकला एक्टर अब भी गायब, रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की मिल चुकी लाश
Shweta Tiwari Birthday: जिस ‘प्रेरणा’ पर फिदा हुआ पूरा देश, उसकी जिंदगी की ये कहानी कर देगी हैरान!