Drishyam 3 Day 1 Box Office Record Bollywood All Time Openers: दृश्यम 3 ने पहले दिन भारत में 62 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। यह अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

दृश्यम 3 ने रिलीज के पहले ही दिन सबको चौंका दिया है। फिल्म के आधिकारिक पहले दिन के आंकड़े आ चुके हैं और ये अजय देवगन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं, बॉलीवुड के ऑल टाइम सबसे बड़े ओपनर्स की लिस्ट में ये छठे नंबर पर पहुंच गई है। फिल्म ने शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया, जिसने कभी 50 करोड़ नेट ओपनिंग डे क्लब की शुरुआत की थी। डिटेल में जानें दृश्यम के पहले दिन का कलेक्शन।

दृश्यम 3 ने पहले दिन कितना कमाया?

प्री-सेल्स से ही साफ था कि ये क्राइम थ्रिलर धमाकेदार ओपनिंग करेगी और वैसा ही हुआ। फिल्म ने पहले दिन भारत में 62 करोड़ नेट कमाए। ये आंकड़ा हमारे पहले के प्रेडिक्शन के मुताबिक ही रहा। फ्रेंचाइजी की अच्छी साख, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और हॉलीडे फैक्टर ने थिएटर्स में भीड़ लगाने में बड़ा रोल प्ले किया। ग्रॉस में ये आंकड़ा 73.16 करोड़ बैठता है।

और पढ़ें - 'सलमान खान का बेटा...', कौन है Sufyan Nadiadwala? जो भाईजान की हूबहू लग रहा यंग कॉपी

अजय देवगन की करियर बेस्ट ओपनिंग

दृश्यम 3 ने अजय देवगन को 50 करोड़ और 60 करोड़ नेट ओपनिंग डे क्लब में एंट्री दिला दी है। ये उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है और सिंघम अगेन के 43.7 करोड़ को काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। अजय देवगन की भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग्स (नेट) की लिस्ट -

  • दृश्यम 3 – 62 करोड़
  • सिंघम अगेन – 43.7 करोड़
  • सिंघम रिटर्न्स – 32 करोड़
  • गोलमाल अगेन – 30.14 करोड़
  • रेड 2 – 19.71 करोड़
  • टोटल धमाल – 16.5 करोड़
  • धमाल 4 – 15.5 करोड़
  • दृश्यम 2 – 15.38 करोड़
  • शैतान – 15.21 करोड़
  • तानाजी: द अनसंग वॉरियर – 15.1 करोड़

और पढ़ें - कोमल रानी ने ‘पब्लिक स्पेक्टेकल’ पर दिया जवाब, बोलीं- 'सिंदूर का मजाक उड़ाने पर लेसन लूं...'

बॉलीवुड की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग

62 करोड़ के साथ दृश्यम 3 ने बॉलीवुड की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना लिया है। इसने पठान के 57 करोड़ को पीछे छोड़ दिया। बॉलीवुड के टॉप 10 ओपनर्स में ये अकेली क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। अगर पेड प्रीव्यूज को जोड़ लिया जाता तो ये आसानी से जवान के 75 करोड़ को पार कर तीसरे नंबर पर पहुंच सकती थी। फिर भी ये शुरूआत बेहद धमाकेदार है। बॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग्स (नेट) की लिस्ट -

  • धुरंधर 2 – 145 करोड़
  • आदिपुरुष – 86.75 करोड़
  • जवान – 75 करोड़
  • स्त्री 2 – 64.8 करोड़
  • एनिमल – 63.8 करोड़
  • दृश्यम 3 – 62 करोड़
  • पठान – 57 करोड़
  • वॉर – 53.35 करोड़
  • वॉर 2 – 52.5 करोड़
  • ठग्स ऑफ हिंदोस्तान – 52.25 करोड़

फिल्म की आगे की कमाई पर नजर बनी रहेगी। दृश्यम 3 ने पहले दिन ही इतना बड़ा आंकड़ा छू लिया है कि अब बॉक्स ऑफिस पर और बड़ा धमाका करने का रास्ता साफ दिख रहा है।