'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म, पहले इन 17 फिल्मों से कर चुके यह कमाल!

Published : Oct 04, 2026, 07:00 AM IST
Drishyam 3 Day 2 Collection

सार

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने महज 2 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इसके साथ अजय के 100 करोड़ क्लब में फिल्मों की गिनती 18 हो गई है।

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस हिला डाला है। 2 दिन में ही इस फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। यह अजय के करियर की 18वीं ऐसी फिल्म है, जिसने नेट कलेक्शन के मामले में शतक लगाया है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने दो दिन में भारत में नेट 115.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इससे पहले इसी साल आई उनकी कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' में 100 करोड़ क्लब में एंटर हुई थी। चलिए जानते हैं अजय देवगन की 100 करोड़ी फिल्मों के सफ़र के बारे में...

16 साल पहले आई थी अजय देवगन की पहली 100 करोड़ी फिल्म?

अजय देवगन के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 16 साल पहले यानी 2010 में आई थी। 5 नवम्बर 2010 को रिलीज हुई 'गोलमाल 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 106.34 करोड़करोड़ रुपए का कलेक्शन करते हुए अजय देवगन की 100 करोड़ी फिल्मों का खाता खोला था। फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था। उसके बाद अजय ने बॉक्स ऑफिस पर इस क्लब में ताबड़तोड़ 17 फ़िल्में और दे डालीं, जिनमें 'दृश्यम द कन्क्लूजन' भी शामिल है।

अजय देवगन की सभी 100 करोड़ी फ़िल्में एक नज़र में

नं.फिल्मरिलीज डेटभारत में लाइफटाइम कमाई
1गोलमाल 35 नवम्बर 2010106.34 करोड़ रुपए
2सिंघम22 जुलाई 2011100.30 करोड़ रुपए
3बोल बच्चन6 जुलाई 2012102.94 करोड़ रुपए
4सन ऑफ़ सरदार13 नवम्बर 2012105.03 करोड़ रुपए
5सिंघम रिटर्न्स15 अगस्त 2014140.62 करोड़ रुपए
6शिवाय28 अक्टूबर 2016100.33 करोड़ रुपए
7गोलमाल अगेन20 अक्टूबर 2017205.69 करोड़ रुपए
8रेड16 मार्च 2018103.07 करोड़ रुपए
9टोटल धमाल22 फ़रवरी 2019154.23 करोड़ रुपए
10दे दे प्यार दे17 मई 2019103.64 करोड़ रुपए
11तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर10 जनवरी 2020279.55 करोड़ रुपए
12गंगूबाई काठियावाड़ी25 फ़रवरी 2022129.10 करोड़ रुपए
13दृश्यम 218 नवम्बर 2022240.54 करोड़ रुपए
14शैतान8 मार्च 2024149.49 करोड़ रुपए
15सिंघम अगेन1 नवम्बर 2024268.35 करोड़ रुपए
16रेड 21 मई 2025178.08 करोड़ रुपए
17धमाल 410 जुलाई 2026168 करोड़ रुपए
18दृश्यम द कन्क्लूजन2 अक्टूबर 2026115.50 करोड़ रुपए (2 दिन में)

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam Day 1 BO Record: 6th बिगेस्ट बॉलीवुड ओपनर बनीं दृश्यम-3, SRK की पठान को भी पछाड़ा
Drishyam 3 Collection Day 2: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का तूफान, दूसरे दिन मारी 100 CR क्लब में एंट्री