
‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा माहौल बना दिया है, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की इस फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त शुरुआत दर्ज की। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने मजबूत पकड़ दिखाई और रिलीज के साथ रफ्तार और बढ़ गई। अब दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके बाद नजरें वीकेंड की कमाई पर टिक गई हैं। खास बात यह है कि फिल्म ने अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।
सैकनिल्क के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दूसरे दिन रात 8 बजे तक 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने 14,657 शोज से ₹39.84 करोड़ कमा लिए हैं। पहले दिन इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन ₹62 करोड़ रहा था। यानी दो दिन में फिल्म भारत में नेट ₹101.84 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 121.41 रुपए पहुंच गया है। फिल्म के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और रिव्यूज के चलते फिल्म भारत में ₹100 करोड़ क्लब में पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां आएगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3'? यहां पढ़ें पूरी डिटेल
कलेक्शन के मामले में 'दृश्यम द कन्क्लूजन' दो दिन में ही 2026 की टॉप 10 सबसे कमाऊ हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इसने शाहिद कपूर स्टारर, ‘कॉकटेल 2’ (96 करोड़ रुपए), 'ओ रोमियो' (73 करोड़ रुपए) और दिलजीत दोसांझ स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' (65 करोड़ रुपए) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking Day 2: दूसरे दिन भी रॉकेट बनी 'दृश्यम 3', एडवांस बुकिंग से कूटे करोड़ों
फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अपने किरदारों में लौटे हैं। सौरभ शुक्ला भी खास कैमियो में नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और उन्होंने आमिल कीयान खान व परवेज शेख के साथ इसकी कहानी लिखी है। हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2015 में हुई, जो मोहनलाल की मलयालम फिल्म का रीमेक थी। पहली फिल्म ने करीब ₹110 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए थे। 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने कहानी को आगे बढ़ाया और करीब ₹342 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।