अजय देवगन की नई फिल्म ‘दृश्यम 3’ की ओपनिंग के बाद शनिवार के लिए भी जबरदस्त माहौल बन गया है। बढ़ते शो और एडवांस बुकिंग ने फिल्म की कमाई को लेकर नई उम्मीद जगा दी है।
शनिवार को एशियन गेम्स 2026 के तहत गोल्ड मैडल के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहा फाइनल क्रिकेट मुकाबला सबका ध्यान खींच रहा है तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' भी तूफानी पारी खेल रही है। दूसरे दिन यानी शनिवार को एडवांस बुकिंग से इसके टिकटों की ताबड़तोड़ बिक्री हुई, जिसके चलते एक बार फिर यह फिल्म सिंगल डे में 50 करोड़ रुपए के कलेक्शन को पार करती नज़र आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज और स्क्रीन्स में भी इजाफा हुआ है।
‘दृश्यम 3’ के शनिवार शो में कितनी बढ़ोतरी हुई?
ओपनिंग डे पर फिल्म को भारत में 16,125 शोज मिले थे। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए शनिवार को शो काउंट बढ़ाकर 17,226 कर दिया गया। यानी एक दिन में 1,101 अतिरिक्त शो जोड़े गए। ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' से लेकर 'द वन' तक 'दृश्यम 3' के आंधी में सब उड़ीं, शुक्रवार को किसका रहा सबसे बुरा हाल?
Drishyam 3 Day 2 Advance Booking में कितना दम दिखा?
कोईमोई के मुताबिक, शनिवार के लिए फिल्म ने 5.88 लाख टिकट बेच लिए थे और एडवांस बुकिंग से करीब ₹21.91 करोड़ ग्रॉस जुटाए। रिपोर्ट में बताया गया कि यह रकम पहले दिन की ₹27.92 करोड़ ग्रॉस प्री-सेल्स से कम है, लेकिन बड़ी गांधी जयंती के नेशनल हॉलिडे के बाद यह गिरावट सामान्य मानी जा रही है। शनिवार की एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र ₹7.68 करोड़ ग्रॉस के साथ सबसे आगे बताया गया, जबकि दिल्ली ₹4.35 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर रही। बाकी राज्यों में किसी ने ₹2 करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ था। इससे पता चलता है कि फिल्म की मांग कुछ बड़े बाजारों में खास तौर पर मजबूत बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Collection Day 1: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का तूफ़ान! पहले दिन ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई
शनिवार को ‘दृश्यम 3’ जा सकती है 50 करोड़ के पार?
ट्रेड अनुमान के अनुसार फिल्म शनिवार को ₹53–58 करोड़ नेट के बीच कमाई कर सकती है। इसके पीछे बढ़ती शो संख्या, मजबूत एडवांस बुकिंग और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि, शुक्रवार नेशनल हॉलिडे के बाद शनिवार को कुछ गिरावट आना संभव है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
