
Drishyam 3 Box Office Collectiond Day 13: अजय देवगन-तब्बू स्टारर 'दृश्यम 3' ने बॉक्सऑफिस पर अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। माना जा रहा है कि दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन के बाद यह फिल्म के लिए सबसे कमजोर दिन साबित होगा। तब फिल्म ने महज 6 करोड़ नेट कमाए थे।
13वें दिन 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' फिलहाल 11,654 शो में चल रही है। वही, रात 8 बजे तक फिल्म ने ₹3.44 करोड़ की नेट कमाई की है। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹391.86 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹326.94 करोड़ हो गया है। बता दें कि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है। इससे पहले यानी 12वें दिन फिल्म की कुल नेट कमाई ₹8.50Cr थी।
12वें दिन मंगलवार को 'दृश्यम 3' देशभर में 14,846 शोज में चली थी। वहीं, इसकी ऑक्यूपेंसी 18% थी। जबकि अगले ही दिन यानी बुधवार को इसके शोज की संख्या में बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह घटकर 11654 पर पहुंच गई। इस तरह एक ही दिन में 3192 यानी करीब 22% शोज कम हो गए।
दृश्यम 3, अजय देवगन की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहली 'ट्रिपल-सेंचुरी' (300 करोड़ से ज्यादा की कमाई) वाली फिल्म है। इसने 'बजरंगी भाईजान' (320.34 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो सलमान खान की भी पहली 300 करोड़ नेट कमाने वाली फिल्म थी। दृश्यम 3 का नेट कलेक्शन ₹326.94 Cr पहुंच चुका है। फिल्म में अभी भी काफी दम बाकी है, इसलिए आने वाले दिनों में यह बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।
दृश्यम 3 करीब 110 करोड़ के बजट में बनी है। इसने अब तक 326.94 करोड़ की नेट कमाई की है। यानी सिर्फ 13 दिनों में इसने 216.94 करोड़ या 197% का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) हासिल किया है। ऐसे में अब फिल्म को 'सुपर-डुपर हिट' का दर्जा पाने के लिए 200% रिटर्न देना होगा। इस तमगे को पाने के लिए फिल्म को कुल 330 करोड़ की नेट कमाई करनी होगी। फिल्म 14वें दिन ही इस मुकाम को हासिल कर लेगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।