
बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर टेंशन बढ़ गई है। नॉमिनेशन के दौरान पहले से ही माहौल गरम था। काजी तौकीर और स्काउटओपी के बीच बहस, अरीश्फा-उदिति और मैरी कॉम की जुबानी जंग, फिर नकुल ढुल और गुल्लू की शारीरिक झड़प। अब नए प्रोमो में आसिफ खान और लवप्रीत गिल यानी लव गिल के बीच तीखी बहस दिख रही है। दोनों हाल ही में सुलह कर चुके थे लेकिन फिर से आमने-सामने आ गए। आसिफ ने गुस्से में लव को “चापलूस” कह दिया। ये शब्द सुनकर घर का माहौल और बिगड़ गया।
प्रोमो में लव गिल आसिफ से कहती नजर आती हैं कि उन्हें बात का पता नहीं तो किसी भी बात को लेकर उन्हें मत बोलो। जब पता ही नहीं कि मैं क्या बात कर रही हूं। आसिफ गुस्से में जवाब देते हैं – चुप बैठ, तमीज में रह, दिमाग खराब कर रही है। लव पूछती हैं – क्यों करूं चुप? फिर आसिफ उन्हें “चापलूस” कह देते हैं। लव तुरंत पूछती हैं – किसकी चापलूसी कर रही हूं?
आसिफ खान इस समय घर के कैप्टन हैं। कैप्टन होने के नाते उनका गुस्सा ज्यादा नजर आया। उन्होंने लव को तमीज सिखाने की कोशिश की लेकिन बात बिगड़ गई। दोनों के बीच पहले भी मतभेद रहे हैं। एक बार सुलह हुई थी लेकिन फिर से पुरानी रंजिश उभर आई लगती है। लव गिल घर में अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं और आसिफ उनकी बातों पर अक्सर आपत्ति जताते रहे हैं।
🚨 PROMO
Huge Fight between #AasifKhan and #LoveGill 🤯
#NakulDhull Eviction !
#BiggBoss20 #BB20 https://t.co/sotaznSIDD
— Digital News Hub (@digital_media12) October 13, 2026
इसी एपिसोड में नकुल और गुल्लू की फाइट भी हुई थी। बिग बॉस ने प्रोमो में कहा कि घर में अप्रिय घटना हुई और सबसे अहम नियम का उल्लंघन हुआ। शारीरिक हिंसा को लेकर नकुल के घर में बने रहने पर सवाल उठ रहे हैं। आसिफ-लव की बहस ने घर के तनाव को और बढ़ा दिया। नॉमिनेशन के दौरान कई छोटे-मोटे झगड़े पहले से चल रहे थे।
और पढ़ें - Bigg Boss 20 Video: नकुल ढुल के प्राइवेट पार्ट पर माही विज ने जड़ा थप्पड़, फिर खेला विक्टिम कार्ड
आसिफ और लव के बीच पहले भी “दिन भर बोलती है” वाली शिकायतें आ चुकी हैं। सलमान खान ने एक बार आसिफ को टोका था कि वो एक ही बात बार-बार दोहरा रहे हैं। लव ने तब भी अपना पक्ष रखा था कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता। अब फिर से वही टेंशन प्रोमो में दिख रही है। चप्लुस वाला शब्द काफी तीखा है और घर में प्रतिक्रिया जरूर पैदा करेगा।
प्रोमो देखने के बाद फैंस में चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग आसिफ का साथ दे रहे हैं तो कुछ लव का। कैप्टन होने के नाते आसिफ का गुस्सा जायज माना जा रहा है या नहीं, ये देखना होगा। बिग बॉस 20 में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है। नकुल वाली फाइट के साथ आसिफ-लव का ये झगड़ा घर को और हंगामेदार बना रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।