
फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसा होता है, जब कोई फिल्म रिलीज के वक्त डिजास्टर साबित होती है। लेकिन कुछ ही हफ्ते बाद वह पूरा गेम पलटकर रख देती है। ऐसा ही एक चमत्कार 2026 में हुआ है। एक फिल्म, जो पहले दो हफ्ते में ही स्क्रीन से उतरने की स्थिति में पहुंच गई थी, वह दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस अपनी पकड़ बनाए हुए हैं और ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। खास बात यह है कि यह फिल्म बीते दो महीने तीन बार रिलीज हो चुकी है और हर बार ब्लॉकबस्टर का वर्डिक्ट हासिल कर चुकी है।
हम यहां बात कर रहे हैं डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' के बारे में, जो कि नीम करोली बाबा की बायोपिक है। शोभिनव सत्य स्टारर इस फिल्म का निर्माण लगभग 1.8 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म की रिलीज को 68 से ज्यादा दिन हो चुके हैं और यह भारत में 337 करोड़ रुपए से ज्यादा की नेट और लगभग 397 करोड़ रुपए से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Day 12 Collection: 500 CR क्लब में अजय देवगन की 'दृश्यम 3'! 12वें दिन खूब हुई धन वर्षा
'हनुमान अंश' को पहली बार 7 अगस्त 2026 को हिंदी में रिलीज किया गया था। पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपए कमाए थे और इसका प्रदर्शन 355 शोज में हुआ था। पहले हफ्ते में फिल्म 1.08 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी और दूसरे हफ्ते का इसका कलेक्शन सिर्फ 40 लाख रुपए रहा था। लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म ने उड़ान भरी और 68 दिन बाद हिंदी बेल्ट में इसका नेट कलेक्शन ₹332.33 करोड़ पहुंच चुका है , जो लागत के मुकाबले 184 गुना से भी ज्यादा है। यानी फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही।
यह भी पढ़ें : Jailer 2 Advance Booking: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने भरी उड़ान! जानिए अब तक कितनी हुई एडवांस बुकिंग
भारत में हिंदी रिलीज के बाद लगभग एक महीने बाद 11 सितम्बर 2026 को इस फिल्म को ओवरसीज मार्केट में रिलीज किया गया। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस होम्ब्ले फिल्म्स ने इसकी जिम्मेदारी उठाई। पहले दिन ही फिल्म ने विदेशों से लगभग 4.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जो इसकी मूल लागत (1.8 करोड़ रुपए) के मुकाबले ढाई गुना से ज्यादा है। 33 दिन से यह फिल्म विदेशों में लगातार चल रही है और अब तक 40.60 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। यानी फिल्म ओवरसीज में भी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही है।
'हनुमान अंश' को तीसरी बार 9 अक्टूबर 2026 को तेलुगु भाषा में रिलीज की गई। होम्ब्ले फिल्म्स ने ही फिल्म को तेलुगु मार्केट उतारा। पहले दिन फिल्म के इस वर्जन ने 60 लाख रुपए कमाए और 5 दिन बाद इसका नेट कलेक्शन 4.70 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो कि मूल लागत (1.8 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 3 गुना है। यानी फिल्म यहां भी ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।