Elvish Yadav On Latest Bigg Boss 20 Fight: बिग बॉस 20 में नकुल और गुल्लू के बीच मारपीट हुई। एल्विश यादव ने तंज कसा कि अब पीटने वाले की जगह पिटने वाले को निकाला जा रहा है।

बिग बॉस 20 के घर में नकुल ढुल और गुल्लू यानी कुशल तंवर के बीच शारीरिक झगड़ा हो गया। ये क्लिप वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। कई लोग नकुल के खिलाफ बोल रहे थे तो कुछ गुल्लू का साथ दे रहे थे। इसी बीच बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने व्यंग्य भरे अंदाज में ट्वीट किया कि नियमों में बदलाव आ गया लगता है। अब जो पिट रहा है उसी को बाहर कर रहे हैं। उनका ये बयान काफी चर्चित हो गया।

एल्विश यादव ने मजाक-मजाक में खोली पोल

एल्विश यादव ने एक्स पर लिखा – 'इतने समय बाद आज बिग बॉस देखा। रूल्स चेंज हो गए शायद अब जो पिट रहा है उसी को बाहर कर रहे हैं। सैड बिग बॉस 20।' उन्होंने साफ इशारा किया कि पहले शारीरिक हिंसा करने वाले को बाहर किया जाता था लेकिन अब लग रहा है कि पीटने वाले की बजाय पिटने वाले को निकाला जा रहा है। ये टिप्पणी नकुल के कथित बाहर होने की अफवाहों के बीच आई है। वाकई देखा जाए तो एक्टिव में बदमाशी भरे अंदाज में ही सही लेकिन अपने दोस्त गुल्लू की पोल खोल दी। क्योंकि सामने आए वीडियोज में गुल्लू भी बराबरी से नकुल ढुल पर हाथ उठाते दिख रहे हैं। परंतु नकुल अभी शो में आए थे इसलिए सब उनके अगेंस्ट हो गए और गुल्लू को सपोर्ट करते दिखे।

और पढ़ें - Bigg Boss 20 Video: नकुल ढुल के प्राइवेट पार्ट पर माही विज ने जड़ा थप्पड़, फिर खेला विक्टिम कार्ड

झगड़े की पूरी कहानी

घर में काजी तौकीर और स्काउटओपी के बीच बातचीत चल रही थी। काजी ने मजाक में कुछ हरकतें कीं। बाद में नकुल ने ये बात स्काउट को बताई। गुल्लू बीच में आए तो नकुल बिफर गए। दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। नकुल जब गुल्लू के पास आए तो दोनों को एक दूसरे को पकड़ लिया फिर गुल्लू ने नकुल को सोफे पर धकेल दिया। जवाब में नकुल ने भी उनको पीछे धकेल दिया। स्काउटओपी, यंग डीएसए, मनीष समेत कई लोग दोनों को अलग करने लगे। लेकिन वहीं माही ने आग में घी डालने का काम किया है। वो, नकुल पर इतना गुस्सा हो गईं कि शो से बाहर निकालने की मांग करने लगीं।

View post on Instagram
 

गुल्लू की टीम का बयान

कुशल तंवर की टीम ने भी इस मामले पर सख्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को घर में आने ही क्यों दिया जाता है। नकुल बाहर से प्लान बनाकर आए और गुल्लू से लड़ने का काम पूरा किया। टीम ने ये भी सवाल उठाया कि झगड़े की खबर शनिवार को कैसे लीक हो गई जबकि झगड़ा रविवार को हुआ। उन्होंने इसे प्लान्ड होने का शक जताया।

और पढ़ें - Bigg Boss 20: नकुल ढुल को गुल्लू संग मारपीट के कारण बाहर निकाला? जानिए क्या है पूरा सच

नकुल के घर में बने रहने पर सवाल

शारीरिक हिंसा बिग बॉस का सबसे बड़ा नियम तोड़ना माना जाता है। आसिफ खान ने भी बिग बॉस से नकुल को बाहर निकालने की अपील की थी। माही विज भी नाराज नजर आईं। अफवाहें चल रही हैं कि नकुल को बाहर भेज दिया गया लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई। एल्विश के ट्वीट से ये चर्चा और तेज हो गई कि नियमों का पालन कैसे हो रहा है।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

एल्विश के ट्वीट के बाद फैंस में दो खेमे बन गए। कुछ लोग कह रहे हैं कि एल्विश ने सही बात कही। कुछ नकुल का बचाव कर रहे हैं। बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद नकुल का सफर विवादों में रहा। गुल्लू के साथ पुरानी रंजिश का जिक्र भी झगड़े के दौरान हुआ था। अब देखना होगा कि मेकर्स इस मामले में क्या एक्शन लेते हैं।