Drishyam 3 Collection Day 1: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की बंपर ओपनिंग! पहले दिन की इतनी कमाई

Published : May 21, 2026, 05:23 PM ISTUpdated : May 22, 2026, 07:59 AM IST
Drishyam 3 Collection Day 1 Box Office Report

सार

मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। जीतू जोसेफ की इस थ्रिलर फिल्म को चारों भाषाओं में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला, लेकिन मलयालम वर्जन सबसे आगे रहा। दमदार एडवांस बुकिंग, शानदार ऑक्यूपेंसी और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने पहले दिन जोरदार कमाई दर्ज की।

मोहनलाल की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हो गई है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है। सिर्फ मलयालम ही नहीं, इसके बाकी तीन वर्जनों को भी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है। फिर भी सबसे ज्यादा कलेक्शन इसके ओरोजिनल यानी मलयालम वर्जन ने किया है। इससे पहले एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने फिल्म ने जबदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया था, जिसके चलते फिल्म की ओपनिंग में कमाल करती दिख रही है।

'दृश्यम 3' ने पहले दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com के मुताबिक़, 'दृश्यम 3' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को देश में लगभग 15.95 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.48 करोड़ रुपए हुआ। ये आंकड़े फिल्म के चारों वर्जनों को मिलाकर हैं। अगर वर्जन वाइज कलेक्शन की बात करें तो वह इस प्रकार रहा:-

  • दृश्यम 3 मलयालम वर्जन : 13.80 करोड़ रुपए
  • दृश्यम 3 तेलुगु वर्जन : 1.50 करोड़ रुपए
  • दृश्यम 3 तमिल वर्जन : 45 लाख रुपए
  • दृश्यम 3 कन्नड़ फिल्म : 20 लाख रुपए

कुल कलेक्शन : 15.95 करोड़ रुपए 

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Movie Review: कैसी है मोहनलाल की 'दृश्यम 3'? जानिए कहानी से लेकर रेटिंग तक सब

'दृश्यम 3' ऑक्यूपेंसी कैसी रही?

शाम 4 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'दृश्यम 3' की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी लगभग 46.9 फीसदी रही। सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 59.42% दर्ज की गई थी, जो दोपहर के शोज में बढ़कर 63.83% हो गई। शाम के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 71% रही, जबकि रात के शोज भी दर्शकों की कतारें थिएटर्स के बाहर देखी गईं।

दुनियाभर में ‘दृश्यम 3’ की कमाई कितनी रही?

‘दृश्यम 3’ ने भारत से ज्यादा कमाई विदेशों में की है। रिपोर्ट के मुताबिक़, ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 25 करोड़ रुपए हुआ है। इसकी बदौलत फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई ग्रॉस 43.37 करोड़ रुपए हो गई है। दूसरे दिन यह फिल्म दुनियाभर में कमाई के मामले में 50 करोड़ के आंकड़े से काफी आगे निकल चुकी होगी। 

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग कैसी रही?

पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो इस फिल्म ने भारत में 13.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसमें से 11.54 करोड़ रुपए फिल्म के मलयालम वर्जन ने कमाए, जबकी 1.21 करोड़ रुपए तेलुगु वर्जन, 29.18 लाख रुपए तमिल और 9.60 लाख रुपए इसके कन्नड़ वर्जन ने कमाए। ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 22.13 करोड़ रुपए हुई है। इस तरह प्री-सेल्स बिजनेस से फिल्म ने दुनियाभर में 35.27 करोड़ रुपए कमाए।

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने खड़ा किया कमाई का पहाड़, रिलीज में भी बना डाला रिकॉर्ड!

'दृश्यम 3' का बजट और स्टार कास्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो 'दृश्यम 3' का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपए के बजट में हुआ है। फिल्म का निर्माण एंटनी पेरुंबावूर ने आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले किया है। फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरत, सिद्दीकी, मुरली गोपी और वीना नंदकुमार जैसे कलाकारों ने काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mouni Roy Divorce: 'मैं लेस्बियन नहीं हूं', तलाक की अफवाहों पर KGF एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
Lock Upp Season 2 के 7 कंटेस्टेंट के नाम आए सामने? इनमें 5 हीरोइन, स्टार वाइफ और एक एक्टर!