Dhurandhar OTT Release Twist : 2 प्लेटफॉर्म पर एक साथ आ रहा 'धुरंधर' का नया वर्जन! नोट करें तारीख

Published : May 21, 2026, 01:39 PM ISTUpdated : May 21, 2026, 02:17 PM IST
Dhurandhar Raw And Undekha Version OTT Release

सार

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ अब OTT पर बड़ा धमाका करने जा रही है। 22 मई से इसका रॉ और अनदेखा वर्जन Netflix और JioHotstar पर एक साथ रिलीज होगा, जिससे दोनों प्लेटफॉर्म्स के बीच सीधा OTT क्लैश देखने को मिलेगा। फैंस कन्फ्यूज हैं कि एक ही फिल्म दो प्लेटफॉर्म्स पर कैसे आएगी।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ OTT की दुनिया में तूफान मचाने को तैयार है। 22 मई को फिल्म का रॉ और अनदेखा वर्जन एक साथ Netflix और JioHotstar पर रिलीज किया जाएगा। इस अनोखे कदम ने इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों को हैरान कर दिया है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक ही फिल्म दो बड़ी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर समान समय पर रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज है, जहां फैंस इस OTT क्लैश को लेकर एक्साइटेड भी हैं और कन्फ्यूज भी।

OTT पर बड़ा धमाका: ‘धुरंधर’ का रॉ और अनदेखा वर्जन बनेगा गेमचेंजर

22 मई को रिलीज होने वाला ‘धुरंधर’ का रॉ और अनदेखा वर्जन दर्शकों को फिल्म का ज्यादा रियल और अनफिल्टर्ड अनुभव देगा। इसमें ऐसे सीन्स भी होंगे जो पहले थिएटर रिलीज में नहीं दिखाए गए थे। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार मुकाबला बॉक्स ऑफिस का नहीं बल्कि OTT का है। Netflix और JioHotstar दोनों ही एक ही फिल्म को एक ही दिन रिलीज कर रहे हैं। दर्शकों के लिए यह बड़ा कन्फ्यूजन बन गया है।

जियो हॉटस्टार ने किया 'धुरंधर : रॉ और अनदेखा' वर्जन का ऐलान

जियो हॉटस्टार ने 'धुरंधर : रॉ और अनदेखा' वर्जन की स्ट्रीमिंग का ऐलान करते हुए लिखा है, "एक कसाईनुमा वर्जन खास आप सभी के लिए। 22 मई से जियो हॉटस्टार पर देखिए 'धुरंधर : रॉ और अनदेखा वर्जन। 'धुरंधर द रिवेंज : रॉ और अनदेखा' वर्जन का ग्रैंड प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे और स्ट्रीमिंग 5 जून से शुरू...सिर्फ जियोहॉटस्टार पर।"

 

 

'धुरंधर 2' के OTT क्लैश पर क्या बोले लोग?

जियो हॉटस्टार ने जैसे ही 'धुरंधर 2' की स्ट्रीमिंग का ऐलान किया तो OTT क्लैश को लेकर एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, “तो फिर 22 मई को Netflix पर क्या आएगा? मैं सच में कन्फ्यूज हूं, क्या कोई और भी है जो कन्फ्यूज है?” एक अन्य यूजर का कमेंट है, “Netflix क्या कर रहा है फिर?” एक अन्य कमेंट है, “एक ही फिल्म, एक ही दिन, एक ही नाम, दो प्लेटफॉर्म्स पर… समझ नहीं आ रहा कि डील क्या है।” जियो हॉटस्टार के ऐलान के बाद कई लोग कन्फ्यूजन में इसे 'धुरंधर 2' का प्री-पोंड होना मान रहे हैं। लेकिन असल में प्लेटफॉर्म ने पहले पार्ट के रॉ और अनदेखा वर्जन का ऐलान किया है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ और इसका सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर हैं, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आए हैं। कहानी जासूस जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी की है, जिसे पाकिस्तान के लियारी में एक आतंक नेटवर्क खत्म करने के लिए भेजा जाता है। वह वहां एक गैंग में घुसपैठ करता है और अपनी पहचान छुपाकर मिशन पूरा करता है। फिल्म के दोनों पार्ट मिलकर दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमा चुकी है। अकेला दूसरा पार्ट 1836 करोड़ रुपए से ज्यादा कूट चुका है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam 3 Day 1 Prediction: पहले दिन कितना कमाएगी दृश्यम 3, क्या डबल डिजिट में खोलेगी खाता?
Drishyam 3 Movie Review: कैसी है मोहनलाल की 'दृश्यम 3'? जानिए कहानी से लेकर रेटिंग तक सब