
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। धुआंधार ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म ने पहले सोमवार को भी अच्छा कारोबार किया और अब इसकी नजर मंगलवार के कलेक्शन पर है। पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार को फिल्म ने साबित कर दिया कि यह वीक डेज में भी मजबूत बनी हुई है।
'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने 5वें दिन यानी मंगलवार को लगभग 19 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का प्रदर्शन मंगलवार को देशभर में लगभग 16,056 शोज में हुआ। वहीं इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी लगभग 18.72 फीसदी रही। 5वें दिन का आंकड़ा सामने आने के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 216.50 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 259.80करोड़ रुपए पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking Day 5: खतरे में 'जवान' का रिकॉर्ड! 'दृश्यम 3' ने 5वें दिन फिर भरी उड़ान
टोटल कलेक्शन : 216.50 करोड़ रुपए
फिल्म ने विदेशों में 5वें दिन करीब 9.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ कुल ओवरसीज कलेक्शन 81.50 करोड़ रुपए हो गया। 5 दिनों में ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 341.30 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : ‘हनुमान अंश’ नहीं तोड़ पाएगी ये 3 रिकॉर्ड! 17,982% मुनाफ़ा फिर क्यों यहां नं. 1 बनने से चूकी फिल्म?
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ को फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर बताया गया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर अपने पुराने किरदारों में लौटे हैं। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री हुई है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।