MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Drishyam 3 Advance Booking Day 5: खतरे में 'जवान' का रिकॉर्ड! 'दृश्यम 3' ने 5वें दिन फिर भरी उड़ान

Drishyam 3 Advance Booking Day 5: खतरे में 'जवान' का रिकॉर्ड! 'दृश्यम 3' ने 5वें दिन फिर भरी उड़ान

‘दृश्यम 3’ ने वीकडेज में भी रफ्तार नहीं छोड़ी है। पहले मंगलवार की एडवांस बुकिंग ने सोमवार का आंकड़ा पीछे छोड़ दिया है। अब नजर इस बात पर है कि क्या अजय देवगन की फिल्म हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े मंगलवार कलेक्शन की टॉप-10 लिस्ट में जगह बना पाएगी?

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Oct 06 2026, 01:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Drishyam 3 Advance Booking: सोमवार से आगे निकली 'दृश्यम 3' की मंगलवार की एडवांस बुकिंग
Image Credit : Facebook

Drishyam 3 Advance Booking: सोमवार से आगे निकली 'दृश्यम 3' की मंगलवार की एडवांस बुकिंग

‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार वीकेंड के बाद भी थमती नहीं दिख रही। खास बात यह है कि पहले मंगलवार की एडवांस बुकिंग ने पहले सोमवार की प्री-सेल्स को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को फिल्म ने एडवांस से 6.10 करोड़ रुपए ग्रॉस जुटाए थे, जबकि मंगलवार के लिए यह आंकड़ा इससे आगे निकल गया। यानी वीकडे में भी फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी मजबूत बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
मंगलवार के लिए 'दृश्यम 3' के कितने टिकट बिके?
Image Credit : Facebook

मंगलवार के लिए 'दृश्यम 3' के कितने टिकट बिके?

6 अक्टूबर, मंगलवार के लिए ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग 6.43 करोड़ रुपए ग्रॉस पर बंद हुई। फिल्म ने देशभर में दर्ज 16,486 शोज के बीच 2.40 लाख से ज्यादा टिकट बेचे। नेट कलेक्शन के लिहाज से यह रकम करीब 5.27 करोड़ रुपए बैठती है। सोमवार की तुलना में प्री-बुकिंग बढ़ना फिल्म के मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : अजय देवगन की टॉप 5 सबसे कमाऊ मूवीज में पहुंची ‘दृश्यम 3’, 4 दिन में ‘रेड 2’ को किया लिस्ट से बाहर

36
Drishyam 3 Box Office: गुजरात बना मंगलवार का सरप्राइज सेंटर
Image Credit : Instagram

Drishyam 3 Box Office: गुजरात बना मंगलवार का सरप्राइज सेंटर

मंगलवार की एडवांस बुकिंग में गुजरात ने खासा ध्यान खींचा है। सुबह के शोज शुरू होने से पहले ही वहां फिल्म के 6 शो हाउसफुल हो चुके थे। यह आंकड़ा इसलिए खास है, क्योंकि आमतौर पर वीकडे में सुबह के शोज में इतनी तेज बुकिंग मिलना आसान नहीं होता। गुजरात का यह रिस्पॉन्स ‘दृश्यम 3’ की रीजनल पकड़ और मजबूत ऑडियंस कनेक्शन की ओर इशारा करता है।

46
Drishyam 3 Day 5 Collection Prediction: वॉक-इन से कितना बढ़ेगा कलेक्शन?
Image Credit : X

Drishyam 3 Day 5 Collection Prediction: वॉक-इन से कितना बढ़ेगा कलेक्शन?

एडवांस बुकिंग से 5.27 करोड़ रुपए नेट पहले ही लॉक हो चुके हैं। अब असली गेम वॉक-इन ऑडियंस की है। शाम और रात के शोज में टिकट बिक्री बढ़ती है तो फिल्म का पांचवें दिन का फाइनल कलेक्शन एडवांस आंकड़े से काफी ऊपर जा सकता है। इसी वजह से मंगलवार को ‘दृश्यम 3’ के लिए एक और मजबूत वीकडे कमाई की उम्मीद बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Collection Day 4 : चौथे दिन बुरी तरह गिरी 'दृश्यम 3'! फिर भी पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

56
Highest First Tuesday Box Office: क्या टॉप-10 में आएगी Drishyam 3?
Image Credit : Instagram

Highest First Tuesday Box Office: क्या टॉप-10 में आएगी Drishyam 3?

मंगलवार की कमाई अगर शाम के शोज के साथ तेज होती है, तो ‘दृश्यम 3’ हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फर्स्ट मंगलवार कलेक्शन की टॉप-10 लिस्ट को चुनौती दे सकती है। फिलहाल दसवें नंबर पर ‘जवान’ के 26.52 करोड़ रुपए हैं। किसी नॉन-हॉलिडे क्राइम थ्रिलर का इस लिस्ट के आसपास पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि होगी।

66
Bollywood Biggest First Tuesdays: टॉप-10 में कौन-कौन?
Image Credit : X

Bollywood Biggest First Tuesdays: टॉप-10 में कौन-कौन?

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फर्स्ट मंगलवार कलेक्शन में ‘धुरंधर 2’ 58 करोड़ के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद ‘गदर 2’ 55.40 करोड़, ‘टाइगर 3’ 44.75 करोड़, ‘एनिमल’ 37.82 करोड़, ‘किक’ 29 करोड़, ‘वॉर’ 28.90 करोड़, ‘धुरंधर’ 28.60 करोड़, ‘सिंबा’ 28.19 करोड़, ‘स्त्री 2’ 26.80 करोड़ और ‘जवान’ 26.52 करोड़ के साथ मौजूद हैं। अब देखना है कि ‘दृश्यम 3’ इस रेस में कितनी ऊपर जाती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
अजय देवगन
तबू
श्रिया सरन
प्रकाश राज
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bigg Boss 20: ScoutOP को लव गिल के लिए फीलिंग? अब बाहर से टीम ने दी सफाई
Recommended image2
काजी तौकीर छोड़ रहे बिग बॉस 20? इस बीमारी की वजह से लेंगे फैसला! टीम ने तोड़ी चुप्पी
Recommended image3
पैसों की कमी नहीं, फिर भी नहीं खरीदते नया iPhone! विजय देवरकोंडा ने बताई तगड़ी वजह
Recommended image4
'पाकिस्तान और वहां के लोग बुरे नहीं', मीका सिंह ने दिया ऐसा बयान कि मच सकता है बवाल!
Recommended image5
Ramayana Set Fire Video: रामायण के सेट पर अचानक लगी आग, मच गई अफरा-तफरी!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved