‘दृश्यम 3’ पर रिलीज से पहले संकट! इस वजह से फिल्म पर रोक लगाने की मांग, कोर्ट में पहुंचा मामला

Published : Sep 30, 2026, 09:53 AM IST
drishyam 3 release court case

सार

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को रिलीज होनी है, लेकिन इससे पहले फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई है। मद्रास हाईकोर्ट में वर्ल्डवाइड रिलीज पर रोक की मांग वाली याचिका दायर हुई है।

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) की रिलीज में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं, 5 लाख से ज्यादा टिकट की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है, लेकिन इससे पहले फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

याचिका मेसर्स राजकुमार थिएटर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर की गई है। कंपनी का दावा है कि ‘दृश्यम’ के एडेप्टेशन राइट्स और कॉपीराइट अधिकार उसके पास हैं। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि इन अधिकारों का उल्लंघन करते हुए अजय देवगन की हिंदी फिल्म ‘दृश्यम 3’ बनाई गई है।

फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग

याचिकाकर्ता कंपनी ने कोर्ट से फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। मामला फिल्म के अधिकारों से जुड़े विवाद का है और याचिका में ‘दृश्यम 3’ की वर्ल्डवाइड रिलीज को रोकने की मांग की गई है। हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल मामले की सुनवाई टाल दी है।

एडवांस बुकिंग में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

कानूनी विवाद के बीच ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग जारी है। अब तक फिल्म के करीब 5 लाख टिकट एडवांस में बिकने की जानकारी सामने आई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को मिली प्रतिक्रिया के बाद तीसरे पार्ट का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था।

अजय देवगन फिर निभा रहे हैं विजय सलगांवकर का किरदार

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट 2 अक्टूबर है।

और पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रहे हैं ये 10 शो, बुधवार से लेकर वीकेंड तक के लिए कर लें लिस्टिंग

अजय देवगन के अलावा ये कलाकार आएंगे नजर

  • तब्बू- आईजी मीरा देशमुख
  • श्रिया सरन-नंदिनी सालगांवकर
  • इशिता दत्ता -अंजू सालगांवकर
  • मृणाल जाधव -अनु सालगांवकर
  • रजत कपूर- पुलिस अधिकारी
  • कमलेश सावंत- इंस्पेक्टर गायतोंडे
  • जयदीप अहलावत- फिल्म में नए पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे
  • प्रकाश राज - फिल्म की नई कहानी में अहम भूमिका में हैं।

और पढ़ें: अक्टूबर के पहले हफ्ते में घमासान, 1-2 तारीख को 'दृश्यम 3' समेत ये 35+ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर आ रहीं

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अक्टूबर के पहले हफ्ते में घमासान, 1-2 तारीख को 'दृश्यम 3' समेत ये 35+ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर आ रहीं
2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 400 करोड़, आयुष्मान खुराना ने बताई फिल्म की सफलता की वजह