नेटफ्लिक्स पर हर जोनर के शो ट्रेंड कर रहे हैं। यहां पर हम 10 ऐसे शो और सीरीज के नाम बताने जा रहे हैं, जिसे बुधवार से लेकर वीकेंड तक के लिए लिस्टिंग कर सकते हैं। ये आपका भरपूर मनोरंज करने वाले हैं।

नेटफ्लिक्स पर पिछले कुछ वक्त से वेब सीरीज और शो दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। कई ऐसे शो और सीरीज हैं, जो पिछले कुछ वक्त से ट्रेंड में हैं। अगर आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद कॉन्टेंट देखने के शौकीन हैं, तो हम यहां पर 10 ऐसे शो और सीरीज का नाम बताएंगे जो शानदार है। आप बुधवार से लेकर वीकेंड तक की मस्ट वॉच लिस्ट बना सकते हैं।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5

कपिल शर्मा के पिछले चारों सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। देश ही नहीं, विदेशों में भी इस कॉमेडी शो की चर्चा रही है। अब कपिल शर्मा अपनी पुरानी टीम के साथ सीजन 5 लेकर लौटे हैं और इसकी शुरुआत भी शानदार रही है। नए सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह जज की कुर्सी पर नजर आ रहे हैं। वहीं सुनील ग्रोवर अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं।

‘शक’

परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट और ताहिर राज भसीन की वेब सीरीज ‘शक’ भी Netflix पर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। सात एपिसोड की इस मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज की कहानी एक बच्ची के गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है। अस्पताल से एक दिन की बच्ची के किडनैप होने के बाद उसकी तलाश शुरू होती है, जो कई सालों तक जारी रहती है। रहस्य और सस्पेंस से भरी यह सीरीज इस समय ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 2 पर है।

‘चुंबक’

नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, सुमीत व्यास, सुमीत राघवन, संदीपा धर और अर्जुन बिजलानी स्टारर ‘चुंबक’ भी दर्शकों की पसंद बन गई है। यह कॉमेडी-ड्रामा मुंबई की ‘चुंबक’ नाम की कॉलोनी में रहने वाले पांच परिवारों की कहानी दिखाता है। सीरीज में इन परिवारों के बीच के खट्टे-मीठे रिश्तों और रोजमर्रा की जिंदगी को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है।

और पढ़ें: इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ समेत आ रहीं ये 9 नई फिल्में-सीरीज

‘पापा यार’ – जाकिर खान

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान अपनी खास कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। उनके कॉमेडी स्पेशल में निजी अनुभवों के साथ हंसी और भावनाओं का अच्छा मेल देखने को मिलता है। उनका नया शो ‘पापा यार’ भी दर्शकों के बीच चर्चा में है। Netflix की आज की ट्रेंडिंग लिस्ट में यह नंबर 4 पर मौजूद है।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2

समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के एपिसोड में आने वाले मेहमान भी अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं। पिछले एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा बतौर गेस्ट पहुंचे थे। यह एपिसोड करीब एक हफ्ते से दर्शकों की नजर में बना हुआ है।

‘ऑपरेशन सफेद सागर’

1999 के कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में भारतीय वायुसेना के उस मिशन की कहानी दिखाई गई है, जिसके बारे में बहुत ज्यादा चर्चा नहीं होती। सीरीज में कारगिल युद्ध के दौरान एयरफोर्स के मिशन और उससे जुड़े किरदारों को दिखाया गया है। इसमें सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह सीरीज आज Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 6 पर है।

‘मुसाफिर कैफे’

विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर ‘मुसाफिर कैफे’ एक रोमांटिक कहानी है। हालांकि इसकी कहानी सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं है, बल्कि अधूरे रिश्ते और भावनाओं को भी सामने लाती है।

‘डबल इम्पैक्ट’

‘डबल इम्पैक्ट’ एक डांस रियलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज है, जिसमें हर हफ्ते नए एपिसोड रिलीज किए जाते हैं। डांस और रियलिटी कॉम्पिटिशन पसंद करने वाले दर्शक इसे फॉलो कर रहे हैं। यह शो आज Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 8 पर है।

‘द फाइनल प्रॉब्लम’

स्पेनिश सीरीज ‘द फाइनल प्रॉब्लम’ भी Netflix पर ट्रेंड कर रही है। चार एपिसोड की इस मिस्ट्री और सस्पेंस सीरीज में बेंजामिन बेसिल एक डिटेक्टिव की भूमिका में नजर आते हैं। सीरीज को इंग्लिश में भी देखा जा सकता है।

‘द जेंटलमैन’

‘द जेंटलमैन’ डार्क कॉमेडी और क्राइम के मिश्रण वाली सीरीज है। इसे मशहूर फिल्ममेकर गाइ रिची ने बनाया है। क्राइम के साथ डार्क ह्यूमर पसंद करने वाले दर्शकों के बीच यह सीरीज चर्चा में है।

Netflix की 30 सितंबर 2026 की ट्रेंडिंग लिस्ट में ये शो टॉप 10 में शामिल हैं

  • द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5-नंबर 1
  • शक -नंबर 2
  • चुंबक - नंबर 3
  • पापा यार नंबर 4
  • ऑपरेशन सफेद सागर- नंबर 6
  • मुसाफिर कैफे-नंबर 7
  • डबल इम्पैक्ट- नंबर 8
  • द फाइनल प्रॉब्लम- नंबर 9
  • द जेंटलमैन-नंबर 10

और पढ़ें:OTT पर रिलीज होने को तैयार है राधिका आप्टे की Akka, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म आएगा