
दृश्यम फिल्म आए ग्यारह साल हो गए लेकिन सैम का किरदार आज भी लोगों की जुबान पर है। अजय देवगन की इस सुपरहिट फिल्म में तब्बू और रजत कपूर के बेटे समीर देशमुख यानी सैम का रोल करने वाले अभिनेता ऋषभ चड्ढा अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं, यह जानने की जिज्ञासा फैन्स में बनी हुई है। फिल्म की कहानी इसी किरदार की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है और अब सीरीज के आखिरी पार्ट में भी सैम का जिक्र जारी है।
फिल्म में सैम एक अमीर और बिगड़ैल युवक है। उसके माता-पिता गोवा में प्रभावशाली हैं। कॉलेज पिकनिक के दौरान वह लड़कियों से बदतमीजी करता है। नंदिनी और विजय सालगांवकर की बड़ी बेटी अंजू उसकी बातों पर ध्यान नहीं देती। एक शाम वह अंजू का बाथरूम में वीडियो बना लेता है और धमकी देता है। घर आकर वह अंजू और नंदिनी के साथ बदसलूकी करता है। अंजू सर पर रॉड मार देती है और सैम वहीं मर जाता है। विजय परिवार को बचाने के लिए पूरा प्लान बनाता है। पुलिस और सैम के माता-पिता लाश ढूंढते रह जाते हैं। यही घटना पूरी फ्रैंचाइजी का आधार बनी।
और पढ़ें - सलमान खान की Maatrubhumi का बदला क्लाइमैक्स, सेंसर बोर्ड स्क्रीनिंग से पहले किए बदलाव
ऋषभ चड्ढा का जन्म 1994 में मुंबई के परिवार में हुआ। अभिनय की शुरुआत उन्होंने 2007 से की। दृश्यम से पहले वह सोनम कपूर और फवाद खान की फिल्म खूबसूरत में नजर आए। बाद में 2008 में लुप्त फिल्म की। इसके अलावा टेलीविजन पर बेस्ट ऑफ लक निक्की, द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर और आदत से मजबूर जैसे शोज में काम किया। इतना ही नहीं वेब सीरीज डिवोर्स के लिए कुछ भी करेगा में लीड रोल निभाया।
पिछले दो साल से ऋषभ ने कोई एक्टिंग प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। वह अब लाइव ऑडियंस के सामने स्टोरीटेलिंग और कविताएं सुनाने वाले इवेंट्स कर रहे हैं। मॉडर्न मजनू नाम से उनका शो चलता है जिसमें वह लोगों से सीधे जुड़ते हैं। लिमिटेड डेट्स पर यह शो होता है और टिकट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बुक किए जाते हैं। कैमरे के सामने करीब बीस साल बिताने के बाद अब वह कहानियां सुनाने का रास्ता अपना चुके हैं।
और पढ़ें - गोविंदा के लिए गुलाब लाईं थीं करिश्मा कपूर, बैकस्टेज एक्टर ने की थी ये भविष्यवाणी
दृश्यम का सैम आज भी पॉप कल्चर में जिंदा है। ऋषभ चड्ढा ने उस छोटे से किरदार को इतना यादगार बना दिया कि ग्यारह साल बाद भी लोग उनके बारे में पूछते हैं। अब वह अभिनय से थोड़ा दूर होकर स्टेज पर अपनी बात कह रहे हैं। उनकी नई यात्रा स्टोरीटेलिंग की है जहां वह सीधे दर्शकों से मिलते हैं और अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।