Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का भूचाल, रिलीज से पहले ही कमाई 35 करोड़ पार

Published : Oct 01, 2026, 12:37 PM IST

Drishyam The Conclusion Advance Booking Report: ‘दृश्यम 3’ की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल तेज है। अजय देवगन की वापसी वाली फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ऐसा ट्रेंड दिखाया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

PREV
16
‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में तेज रफ्तार

Sacnilk के रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने घरेलू बाजार में एडवांस बुकिंग से ग्रॉस 37.87 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, यह आंकड़ा फिल्म के प्रीमियर को मिलाकर शुरुआती 6 दिन का ब्लॉक सीट के साथ है। बिना ब्लॉक सीट देखें तो यह कमाई लगभग 28.84 करोड़ रुपए होती है।

26
'दृश्यम द कन्क्लूजन' के कुल कितने टिकट बिके?

गुरुवार की सुबह 11 बजे तक 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के टोटल 11.17 लाख टिकट बिके हैं, जो ब्लॉक सीट्स को हटाने के बाद 8.39 लाख होते हैं। टिकटों की यह बिक्री देश के 34, 402 शोज के लिए हुई। फिल्म की ओवरउल ऑक्यूपेंसी 13 फीसदी रही।

36
'दृश्यम 3' के किस दिन के लिए कितने टिकट बिके, कितनी रही कमाई
  • प्रीमियर (1 अक्टूबर, गुरुवार) : 1101 टिकट बेचकर 3.18 लाख रुपए कमाए। बिना ब्लॉक सीट 266 टिकटों से 81.22 हजार रुपए की कमाई की।
  • पहला दिन (2 अक्टूबर, शुक्रवार) : 5.43 लाख टिकट बिके, कमाई 20 करोड़ रुपए हुई। बिना ब्लॉक सीट के टिकत बिक्री 4.49 लाख और कमाई 16.82 करोड़ रुपए हुई।
  • दूसरा दिन (3 अक्टूबर, शनिवार) : 2.73 लाख टिकटों की बिक्री से 9.49 करोड़ रुपए कमाए। बिना ब्लॉक सीट 1.84 लाख टिकट बिके, कमाई 6.51 करोड़ रुपए हुई।
  • तीसरा दिन (4 अक्टूबर, रविवार) : 7.28 करोड़ रुपए की कमाई 2.27 लाख टिकट बिक्री से की। बिना ब्लॉक सीट कमाई 4.59 करोड़ रुपए और टिकट बिक्री 1.45 लाख रही।
  • चौथा दिन (5 अक्टूबर, सोमवार) : 37,670 टिकट बिके और कमाई 54.36 लाख रुपए रही। बिना ब्लॉक सीट टिकट बिक्री 30,403 रही और कमाई 45.86 लाख रुपए हुई।
  • पांचवां दिन (6 अक्टूबर, मंगलवार) : 36,006 टिकट बिक्री के साथ 51.89 लाख रुपए कमाए। बिना ब्लॉक सीट 29,314 टिकट बिके और कमाई 44.25 लाख रुपए रही।
46
50 करोड़ की ओपनिंग को लेकर ट्रेड की नजर

फिल्म की मजबूत प्री-सेल्स ने ट्रेड में इसकी ओपनिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेड में ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की नेट ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि यह ट्रेड अनुमान है, अंतिम कलेक्शन रिलीज के बाद वास्तविक टिकट बिक्री पर निर्भर करेगा। एडवांस बुकिंग में अभी रिलीज से पहले समय बाकी है, इसलिए फिल्म की प्री-सेल्स और शुरुआती शो की मांग में आगे भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

56
2 अक्टूबर को लौटेंगे विजय सालगांवकर

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में लौट रहे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को हिंदी ‘दृश्यम’ कहानी का निष्कर्ष बताया गया है, जिसमें विजय के परिवार के सामने एक बार फिर अतीत से जुड़ा नया खतरा खड़ा होता है।

66
दृश्यम 3 कहानी

‘दृश्यम 3’ की कहानी पिछली फिल्मों की घटनाओं के कई साल बाद आगे बढ़ती है। विजय सालगांवकर ने अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए जिस जिंदगी को बड़ी सावधानी से बनाया था, उसके सामने एक नई जांच और नया दबाव खड़ा होता है। इस बार उसका सामना मीरा देशमुख से है, जिसका किरदार तब्बू निभा रही हैं। कहानी में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के किरदार भी इस संघर्ष को आगे बढ़ाते हैं। अब फिल्म का केंद्र यही है कि विजय अपने परिवार को बचाने के लिए कानून से एक बार फिर कितनी दूर तक आगे निकल पाता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories