नेपो किड’ टैग से क्यों परेशान हैं रुपाली गांगुली? बोली- लोगों को लगता है मेरे पास बहुत पैसा है..

Published : Oct 01, 2026, 11:17 AM IST

Rupali Ganguly Interview: रुपाली गांगुली ने FICCI Frames 2026 में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। जानिए पिता अनिल गांगुली के फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उन्हें किन आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा और नेपो किड होने पर उन्होंने क्या कहा।

PREV
16

रुपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। टीवी शो "अनुपमा" से फैंस के दिल में जगह बनाने वाली रुपाली कभी आर्थिक तंगी का सामना कर रही थीं। बताया कि एक दिन ऐसा भी था जब उन्हें सोचना पड़ता था कि आज क्या करेंगे। FICCI Frames 2026 के दौरान संघर्षों को याद करते हुए एक्ट्रेस भावुक हो गईं।

26

बता दें कि रुपाली दिवंगत फिल्म प्रोड्यूसर अनिल गांगुली की बेटी हैं। पुराने पलों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि लोगों को लगता था कि हमारे पास बहुत पैसा है लेकिन ऐसा नहीं था, पापा को फिल्म बनाने के लिए कई आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि वह इस जमाने के उद्यमी जगत का हिस्सा नहीं थे। पापा फिल्म बनाने के लिए अक्सर घर को गिरवी रख देते थे।

36

रुपाली ने "नेपो किड" टैग मिलने पर कहा कि अक्सर उन्हें बोला जाता है कि वह प्रसिद्ध फिल्मकार की बेटी हैं, इसलिए उन्हें हर चीज आसानी से मिल गई लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बड़े प्रोड्यूसर की बेटी होने के बावजूद इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। कहा कि "अनुपमा" शो से मुझे पहचान मिली, और उसके बाद ही मैंने मुंबई में खुद का घर खरीदा।

46

कार्यक्रम में मौजूद अनुपमा फिल्म के निर्माता राजन शाही ने रुपाली गांगुली के संघर्ष भरे दिनों को याद करते हुए कहा कि मैंने देखा कि किस तरह तंगी के हालातों में रुपाली ने हार नहीं मानी। उनके पास बस से सफर करने के भी पैसे नहीं होते थे। हालात इतनी ज्यादा खराब थी कि वह कई किलोमीटर पैदल चलकर शो का ऑडिशन देने आती थीं, लेकिन आज वो जो कुछ भी हैं वो उनकी मेहनत और हार न मानने का नतीजा है।

56

बता दें कि रुपाली गांगुली लंबे वक्त से टीवी जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने 2000-2001 में सुकन्या नामक शो से टीवी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दिल है कि मानता नहीं, जिंदगी तेरी मेरी कहानी, संजीवनी, भाभी, साराभाई वर्सेज साराभाई, कहानी घर-घर की, काव्यांजलि, एक पैकेट उम्मीद, आपकी अंतरा, परवरिश जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन पहचान दिलाने में सबसे बड़ा रोल 2022 में आए टीवी शो अनुपमा का रहा।

66

निजी जिंदगी की बात करें तो रुपाली ने 2013 में बिजनेसमैन अश्विन के वर्मा से शादी की। इस साल फरवरी में दोनों ने शादी की 13वीं सालगिराह धूमधाम से मनाई। वहीं, रुपाली का एक बेटा भी है, जिसका नाम रुद्रांश हैं। वह अक्सर बेटे से जुड़े खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories