Rahul Bhatt revelation: आलिया भट्ट के सौतेल भाई राहुल भट्ट ने एक पॉडकॉस्ट के दौरान 24 साल पुराना किस्सा याद किया, जहां उन्होंने सगीबहन के BF की पिटाई कर दी थी और उन्हें एक दिन पुलिस हिरासत में रहना पड़ा था।

बॉलीवुड के गलियारों में ऐसे रिश्ते हुए जिनकी प्रेम कहानी आज भी लोग याद करते हैं और कभी-कभी उन्हें सुर्खियां मिलती रहती हैं। इन्हीं में पूजा भट्ट और रणवीर शौरी का रिलेशनशिप भी शामिल है, दोनों एक समय पर साथ थे, हालांकि दोनों के रिश्ते का अंत बेहद विवादित रहा। अब करीब 24 साल बाद आलिया भट्ट के सौतेले और पूजा के भाई राहुल भट्ट ने उस किस्से को याद करते हुए दावा किया कि गुस्से में उनकी रणवीर शौरी संग मारपीट हुई थी।

बहन के रिश्ते में दिया था दखल

पॉडकॉस्ट के दौरान राहुल ने कहा कि उस वक्त पूजा और रणवीर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दावा किया कि रिलेशनशिप कथित तौर पर एब्यूसिव हो गया था और रणवीर ने पूजा पर हाथ उठाने की कोशिश की थी। जब यह बात उन्हें पता चली तो वह खुद को को रोक नहीं पाएं और गुस्से में उन्होंने रणवीर की गाड़ी का शीशा तोड़ा दिया। इतना ही नहीं, दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी।

पुलिस तक पहुंची बात, गिरफ्तार हुए राहुल

मामला यहीं नहीं रुका, राहुल के अनुसार, घटना के बाद पुलिस एक्शन हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर एक रात हिरासत में भी रहना पड़ा था। हालांकि वह कहते हैं कि बाद में उन्हें अपने गलती का एहसास हुआ था, जिसके बाद रणवीर से माफी भी मांगी थी।

रणवीर शौरी ने भी दिया था रिएक्शन

2003 में इस मसले पर एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर शौरी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राहुल ने उनपर लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश की थी। उनके मुताबिक, इस हमले में उनके सिर और पसली पर चोटें आई थी। रणवीर ने भट्ट परिवार पर मनगढ़ंत बातें बनाने का आरोप भी लगाया था। कुल मिलाकर समय-समय पर इस विवाद में दोनों पक्षों की अपनी-अपनी बातें सामने आती रही हैं।

तलाकशुदा जिंदगी जी रहे पूजा-शोरी

बता दें कि पूजा भट्ट और रणवीर शौर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। दोनों ने एक-दूसरे की जिंदगी में दखल न देते हुए अलग-अलग रास्ते पकड़ लिए। रणवीर शोर ने कोंकणा सेन शर्मा से शादी की हालांकि अब दोनों तलाक ले चुके हैं। वहीं, पूजा भट्ट ने भी लाइफ में आगे बढ़ते हुए वीजे मनीष मखीजा संग सात फेरे लिए थे लेकिन शादी के 11 साल बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया।