‘दृश्यम द कनक्लूजन’ CBFC ने बिना एक कट पास, जानिए कितनी लंबी होगी अजय देवगन की फिल्म?

Published : Sep 29, 2026, 11:18 AM IST
Drishyam The Conclusion runtime

सार

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कनक्लूजन’ रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड को लेकर चर्चा में है। फिल्म की सेंसर क्लियरेंस से जुड़ा ऐसा अपडेट आया है, जिसने ध्यान खींच लिया है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम द कनक्लूजन’ को लेकर रिलीज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की कहानी को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता है, लेकिन इस बार चर्चा इसकी सेंसर क्लियरेंस को लेकर हो रही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प एंगल जुड़ गया है। खास बात यह है कि सेंसर प्रक्रिया के दौरान फिल्म के साथ क्या हुआ और इसे किस तरह की मंजूरी मिली, यह फ्रेंचाइजी के पिछले पार्ट से भी जुड़ता है। वहीं फिल्म की लंबाई भी चर्चा की वजह बनी है।

CBFC ने बिना कट पास की ‘दृश्यम द कनक्लूजन’

‘दृश्यम द कनक्लूजन’ को CBFC की एग्जामिनिंग कमेटी ने बिना किसी कट के पास किया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में किसी तरह के ऑडियो या विजुअल बदलाव की मांग भी नहीं की गई। यहां तक कि टाइटल और क्रेडिट्स को फिल्म की भाषा में दिखाने, एंटी-ड्रग टिकर या विज्ञापन जैसे अतिरिक्त बदलाव भी नहीं मांगे गए। फिल्म को सीधे U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है।

150 मिनट का रनटाइम, ‘दृश्यम 2’ से 8 मिनट लंबी

CBFC सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म का रनटाइम 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट है। इस लंबाई के साथ यह दृश्यम फ्रेंचाइजी की दूसरी सबसे लंबी फिल्म बनती है। 2015 की दृश्यम 162 मिनट की थी, जबकि दृश्यम 2 का रनटाइम 2 घंटे 22 मिनट यानी 142 मिनट था। यानी नई फिल्म अपने पिछले पार्ट से पूरे 8 मिनट लंबी और पहले पार्ट से 12 मिनट छोटी है।

‘दृश्यम 2’ के बाद फिर मिला U/A और जीरो कट

फ्रेंचाइजी में यह दूसरी फिल्म है जिसे U/A सर्टिफिकेट और जीरो कट के साथ पास किया गया है। इससे पहले 2022 में आई दृश्यम 2 को भी बिना कट के U/A सर्टिफिकेट मिला था। ऐसे में ‘दृश्यम द कनक्लूजन’ की सेंसर क्लियरेंस ने रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक अहम अपडेट दे दिया है।

'दृश्यम द कन्क्लूजन में' अजय देवगन समेत ये स्टार्स आएंगे नजर

‘दृश्यम द कनक्लूजन’ में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इसके निर्माता आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'कभी बाहों में भरकर, तो कभी किस करके', आलिया ने ऐसे किया रणबीर कपूर को बर्थ डे विश, 5 Photos देख फैंस बोलें-उफ्फ
The Paradise Box Office Day 5: सोमवार को गिरी कमाई, 100 करोड़ पहुंचने में इतने कदम है दूर