The Paradise Box Office Day 5: सोमवार को गिरी कमाई, 100 करोड़ पहुंचने में इतने कदम है दूर

Published : Sep 29, 2026, 10:18 AM IST
The Paradise Box Office Day 5

सार

‘द पैराडाइज’ की कमाई में पहले सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। Sacnilk के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपए कमाए और भारत में कुल नेट कलेक्शन 97.10 करोड़ रुपए पहुंच गया।

नानी की ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद वीकेंड में अपनी पकड़ बनाए रखी, लेकिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ा झटका लगा। Sacnilk के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन करीब 5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 97.10 करोड़ रुपये हो गई है।

सोमवार को कितनी हुई कमाई?

‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू से 11.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन कमाई घटकर 14.90 करोड़ रुपये रही। शनिवार को फिल्म ने 15.25 करोड़ और रविवार को 15.70 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, सोमवार को कमाई में अचानक बड़ी गिरावट आई और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म का अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन है।

5 दिनों में 97 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

सोमवार की गिरावट के बावजूद ‘द पैराडाइज’ भारत में 97.10 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन तक पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अब नानी की पिछली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘दसारा’ (Dasara) को पीछे छोड़ दिया है।

‘द पैराडाइज’ (The Paradise) 5 दिनों की कमाई

  • पहला दिन- ₹34.65 करोड़
  • दूसरा दिन -₹14.90 करोड़
  • तीसरा दिन- ₹15.25 करोड़
  • चौथा दिन -₹15.70 करोड़
  • पांचवां दिन- ₹5 करोड़

और पढ़ें: Toxic OTT Release: यश की ‘टॉक्सिक’ ने डुबोए 300 करोड़? अब ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर आई फिल्म

नानी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में नानी की टॉप कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में फिलहाल ‘द पैराडाइज’ सबसे ऊपर है।

  • ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) – ₹97.10 करोड़
  • ‘दसारा’ (Dasara) – ₹81.93 करोड़
  • ‘हिट: द थर्ड केस’ (HIT: The Third Case) – ₹80.97 करोड़
  • ‘ईगा’ (Eega) – करीब ₹65–70 करोड़
  • ‘सारिपोधा शनिवारम’ (Saripodhaa Sanivaaram) – ₹63.21 करोड़

क्या है ‘द पैराडाइज’ की कहानी?

‘द पैराडाइज’ (The Paradise) का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। फिल्म की कहानी 1980 के दशक की पृष्ठभूमि में सवारी नाम के एक समुदाय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नागरिकता के लिए संघर्ष करता है। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू, कायडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल अहम भूमिकाओं में हैं।

और पढ़ें: The Vvaan Collection Day 4: चौथे दिन बुरी तरह गिरी 'द वन', सोमवार को कर पाई बस इतनी कमाई

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन का तड़का, ‘पूजा मेरी जान’, ‘ओह माय डॉग’ समेत ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
'राम सिर्फ एक रोल नहीं, जिम्मेदारी'...अरुण गोविल के मुरीद हुए रणबीर कपूर, कही ये बड़ी बात