- Home
- Entertainment
- Toxic OTT Release: यश की ‘टॉक्सिक’ ने डुबोए 300 करोड़? अब ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर आई फिल्म
Toxic OTT Release: यश की ‘टॉक्सिक’ ने डुबोए 300 करोड़? अब ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर आई फिल्म
यश और कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरफ फ्लॉप हो गई। ट्रेड रिपोर्ट्स में 300 करोड़ रुपये तक के नुकसान का अनुमान है। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। आइए बताते हैं किस प्लेटफॉर्म पर आप इसे देख सकते हैं।

साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) सिनेमाघरों में दर्शक को लाने में नाकामयाब रही। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुआ। बड़े बजट और जबरदस्त हाइप के बाद भी फिल्म दो दिन में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद गिर गई। अब यह मूवी सिनेमाघर से निकलकर ओटीटी पर पहुंच गई हैं। 25 सितंबर से यश और कियारा आडवाणी की मूवी ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है।

300 से ज्यादा नुकसान की खबर
फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद ट्रेड रिपोर्ट्स में मेकर्स को करीब 300 से 350 करोड़ रुपये तक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, यह आंकड़ा आधिकारिक तौर पर प्रोडक्शन टीम की ओर से जारी नहीं किया गया है।
300 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की चर्चा क्यों?
‘टॉक्सिक’ का बजट काफी बड़ा बताया गया है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में फिल्म की लागत को करीब 450 करोड़ रुपये से लेकर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा तक बताया गया है। इसमें प्रोडक्शन के अलावा प्रमोशन, ब्याज और दूसरे खर्च भी शामिल हो सकते हैं। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने इंडिया टुडे से बातचीत में अनुमान लगाया कि फिल्म का नुकसान करीब 300 से 350 करोड़ रुपये तक हो सकता है।
300 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई फिल्म
शुरुआत में जिस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद थी, वह घरेलू स्तर पर 300 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की भारत में नेट कमाई करीब 247-248 करोड़ रुपये के आसपास रही, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 339 करोड़ रुपये रहा।
इसे भी पढ़ें: Love & War First Look Out: रणबीर का खूनी लुक देख यूजर्स बोले- ये तो Animal का क्लोन लग रहा
ओटीटी पर भी नहीं मिली बड़ी डील?
फिल्म के थिएट्रिकल प्रदर्शन के बाद इसके डिजिटल राइट्स की कीमत को लेकर भी काफी चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले मेकर्स को करीब 150 करोड़ रुपये का ओटीटी ऑफर मिला था, लेकिन टीम कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की उम्मीद कर रही थी। फिल्म के कमजोर प्रदर्शन के बाद डिजिटल राइट्स की वैल्यू में भारी गिरावट की रिपोर्ट सामने आई। बॉलीवुड हंगामा और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में करीब 30 करोड़ रुपये तक के ऑफर का दावा किया गया था।
और पढ़ें: Avengers Endgame Encore Review: क्या नए फुटेज के लिए दोबारा थिएटर जाना बनता है? जानें कैसी है मूवी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।